JP Nadda Stolen Car : जेपी नड्डा की चोरी हुई कार वाराणसी से बरामद, चोरों ने बनाया था खास प्लान
jp-nadda
JP Nadda Stolen Car : बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी की चोरी हुई कार को पुलिस ने वाराणसी से बरामद कर लिया है. मामले में दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है.
JP Nadda Stolen Car : बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी की चोरी हुई कार बरामद कर ली गई है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को वाराणसी से इस कार को बरामद किया गया है. आपको बता दें कि फॉर्च्यूनर कार 18 मार्च की देर रात दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके से चोरी हो गई थी जिसके बाद से पुलिस इसे तलाश रही थी. आखिर पुलिस को सफलता मिली और कार वाराणसी से बरामद कर ली गई. खबरों की मानें तो पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए शख्स की पहचान उत्तर प्रदेश के फरीदाबाद के पास बड़खल के रहने वाले शाहिद और शिवांग त्रिपाठी के रूप में की गई है.
कैसे चोरों ने बनाया प्लान जानें
मामले को लेकर जो पुलिस की ओर से जानकारी दी गई है उसके अनुसार, आरोपियों ने राजधानी दिल्ली जाकर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की कार चुराने के लिए क्रेटा कार का इस्तेमाल किया था. बताया जा रहा है कि कार को पहले बड़खल ले जाया गया जहां उसकी नंबर प्लेट बदलने का काम किया गया. आरोपियों ने कार को नागालैंड भेजने का प्लान तैयार किया था. यह अलीगढ़, लखीमपुर खीरी, बरेली, सीतापुर, लखनऊ होते हुए वाराणसी पहुंचा था जिसके बाद पुलिस ने इसे दबोच लिया.
कब हुई थी कार की चोरी
इससे पहले खबर आई थी कि मल्लिका नड्डा की कार दिल्ली के गोविंदपुरी स्थित एक सर्विस सेंटर से चोरी हो गई है. कार को गोविंदपुरी के एक सर्विस सेंटर में ले जाया गया, जिसके बाद इसके कथित तौर पर चोरी होने की खबर आई थी. मामले को लेकर कार के ड्राइवर ने 19 मार्च को शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर कार की तलाश शुरू कर दी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










