Lok Sabha Election 2024: माधवी लता को मिली Y+ कैटेगरी की सुरक्षा, ओवैसी पर साधा निशाना, कहा- सच्चाई की लड़ाई के लिए मिली सिक्योरिटी

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

Madhavi Lata

Lok Sabha Election 2024: हैदराबाद लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार माधवी लता को वाई प्लस ग्रेड की सुरक्षा मिली है. Y+ सुरक्षा को लेकर माधवी लता ने कहा कि उन्हें ये सुरक्षा सिर्फ एक व्यक्ति से सच्चाई की लड़ाई को बचाने के लिए दी गई है.

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले हैदराबाद लोकसभा सीट से बीजेपी की उम्मीदवार माधवी लता की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. बीजेपी उम्मीदवार माधवी लता को अब वाई प्लस सुरक्षा दी गई है. वहीं माधवी लता ने अपनी सुरक्षा बढ़ाए जाने पर कहा कि ये Y+ सुरक्षा सिर्फ एक व्यक्ति से सच्चाई की लड़ाई को बचाने के लिए दी गई है. उन्होंने कहा कि वो इंसान जिसका नाम असदुद्दीन ओवैसी है. असदुद्दीन ओवैसी जिनकी दोस्ती किंग्स दल से हो सकती है, जो वक्फ बोर्ड की जमीन पर कब्जा होने पर भी चुप रहते हैं. अब तो उन्हें सोचना पड़ेगा कि असदुद्दीन ओवैसी जीत हासिल करने के लिए किस-किस को पालकर बड़ा कर रहे हैं.

ओवैसी पर साधा निशाना

इधर, हैदराबाद से बीजेपी की उम्मीदवार माधवी लता ने ओवैसी के खिलाफ हमला किया है. उन्होंने ओवैसी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि असदुद्दीन ओवैसी को जान से मारने की धमकियां कौन दे रहा है?. माधवी तला ने कहा कि ओवैसी की दोस्ती के स्तर को देखिए. उनकी दोस्ती आईएसआईएस, राजाओं के समूह के लोगों से है. इसके बाद भी वो कहता है कि यहां उसका गढ़ है और फिर कहता है कि उसे जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं.

ओवैसी के खिलाफ बीजेपी ने माधवी को उतारा

गौरतलब है कि हैदराबाद लोकसभा सीट से बीजेपी ने ओवैसी के खिलाफ माधवी लता को चुनावी मैदान में उतारा है. बता दें, ओवैसी साल 2004 से लगातार हैदराबाद से सांसद रहे हैं. बीते चार चुनावों से वो हैदराबाद से जीतते आ रहे हैं. हैदराबाद की सीट उन्हें अपने पिता से विरासत के तौर पर मिली है, क्योंकि 1984 से उनके पिता सुल्तान सलाहुद्दीन ओवैसी सांसद रहे थे. ओवैसी के पिता 1984 से 2004 तक लगातार 6 बार हैदराबाद से जीते थे.

40 सालों से हैदराबाद जीतती आ रही है ओवैसी की पार्टी

AIMIM पार्टी बीते 40 सालों से हैदराबाद की सीट जीतती आ रही है. पहले छह बार ओवैसी के पिता पिता सुल्तान सलाहुद्दीन ओवैसी इस सीट से सांसद रहे. इसके बाद बीते चार बार से खुद असदुद्दीन ओवैसी यहां से सांसद रहे हैं. 18वीं लोकसभा चुनाव में यह पहली बार हो रहा है जब बीजेपी ने इस सीट से किसी महिला उम्मीदवार को टिकट दिया है. इससे पहले 2014 और 2019 में बीजेपी ने ओवैसी के खिलाफ हैदराबाद से डॉ भगवंत राव को मैदान में उतारा था. लेकिन, दोनों बार के चुनाव में ओवैसी से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.

कौन हैं बीजेपी प्रत्याशी माधवी लता

माधवी तला बीजेपी उम्मीदवार होने के साथ-साथ विरिंची अस्पताल की चेयरपर्सन भी हैं. एक्टिव राजनीति से उनका सीधा नाता कभी नहीं रहा है. वो राजनीतिक परिवार से भी ताल्लुक नहीं रखती है. माधवी तला एक बिजनेस वुमन हैं. इसके अलावा वो भरतनाट्यम नृत्यांगना भी हैं. कॉलेज के दिनों में वो  एनसीसी कैडेट रही थी. उन्होंने राजनीति विज्ञान में स्नातक और स्नाकोत्तर की डिग्री हासिल की हैं. उन्होंने तीन के खिलाफ अभियान के लिए जाना जाता है. 

Also Read: Lok Sabha Election 2024: अनंतनाग से चुनाव लड़ेंगी महबूबा मुफ्ती, पीडीपी ने की उम्मीदवारों की घोषणा

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola