Lok Sabha Election 2024: अनंतनाग से चुनाव लड़ेंगी महबूबा मुफ्ती, पीडीपी ने की उम्मीदवारों की घोषणा
Published by : Pritish Sahay Updated At : 07 Apr 2024 5:53 PM
Lok Sabha Election 2024 | ANI, X
Lok Sabha Election 2024: पीडीपी ने कश्मीर घाटी में तीन सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती अनंतनाग सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ रही है. इधर, पूर्व कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद भी अनंतनाग सीट से चुनावी मैदान में हैं.
Lok Sabha Election 2024: पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने रविवार को कश्मीर घाटी में तीन सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की. पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती भी चुनाव लड़ रही है. वो अनंतनाग सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ रही है. पीडीपी संसदीय बोर्ड के प्रमुख सरताज मदनी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पार्टी की युवा शाखा के अध्यक्ष वहीद पारा श्रीनगर से और पूर्व राज्यसभा सदस्य मीर फयाज बारामूला से चुनाव लड़ेंगे. मदनी ने कहा कि पीडीपी जम्मू क्षेत्र की दो सीटों उधमपुर और जम्मू में कांग्रेस का समर्थन करेगी.
उधमपुर और जम्मू में कांग्रेस का समर्थन करेगी पीडीपी
तीन सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करने के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में महबूबा मुफ्ती ने कहा कि पीडीपी जम्मू और उधमपुर में कांग्रेस उम्मीदवार का समर्थन करेगी. इस दौरान महबूबा मुफ्ती ने ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्होंने अपने उम्मीदवार खड़ा करने हमारे सामने चुनाव लड़ने के अलावा और कोई विकल्प नहीं छोड़ा है. उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की बैठक में हमने फारूक अब्दुल्ला से सीट बंटवारे को लेकर चर्चा की थी, लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने अपने उम्मीदवार उतारे.
गुलाम नबी आजाद से होगा मुकाबला
पीडीपी सुप्रीमो महबूबा मुफ्ती एक बार फिर अनंतनाग से चुनाव लड़ रही हैं. इसे पहले भी वो अनंतनाग से सांसद रह चुकी है. इधर, पूर्व कांग्रेस नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम गुलाम नबी आजाद भी अनंतनाग लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. ऐसे में महबूबा और आजाद में सीधा मुकाबला होने वाला है. बता दे पहले गुलाम नबी आजाद कांग्रेस पार्टी के नेता थे, लेकिन साल 2022 में उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी थी. इसके बाद उन्होंने डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी बनाई.
जम्मू-कश्मीर में कब हो रहा है लोकसभा चुनाव
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में लोकसभा चुनाव पांच चरणों में कराये जा रहे हैं. यहां 19 अप्रैल को पहले चरण के तहत उधमपुर लोकसभा सीट पर वोटिंग होगी. इसके बाज 26 अप्रैल को दूसरे चरण के तहत जम्मू सीट पर मतदान होगा. 7 मई को तीसरे चरण के तहत अनंतनाग सीट पर इलेक्शन होंगे. 13 मई को चौथे चरण के तहत श्रीनगर में वोटिंग होगी. 20 मई को पांचवें चरण में बारामूला सीट पर मतदान होगा. बता दें 18 वीं लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को आ जाएंगे.
Also Read: Weather Forecast: एआई से मिलेगी मौसम की और सटीक जानकारी, IMD प्रमुख महापात्र ने गिनाये फायदे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










