Weather Forecast: रांची का तापमान 4.7 डिग्री गिरा, जानें अगले 5 दिन तक कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

मौसम केंद्र रांची के मौसम वैज्ञानिक सतीश चंद्र मंडल.
Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में प्रचंड गर्मी के बाद हुई हल्की बारिश से मौसम बदल गया है. रांची का अधिकतम तापमान 4.7 डिग्री सेंटीग्रेड तक गिर गया है.
Table of Contents
Jharkhand Weather Forecast: झारखंड की राजधानी रांची का तापमान 4.7 डिग्री सेंटीग्रेड गिर गया है. शनिवार को लोगों ने दिन भर प्रचंड गर्मी झेली और इसके बाद देर रात एवं रविवार (7 अप्रैल) की सुबह हुई बारिश के बाद तापमान में 4.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई. इसके साथ ही रांची का उच्चतम तापमान 33.8 डिग्री पर आ गया.
पलामू का अधिकतम तापमान 5.5 डिग्री घटा, सामान्य से हुआ कम
पलामू के उच्चतम तापमान में रांची से भी ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है. रविवार को यहां का अधिकतम तापमान 5.5 डिग्री घटकर 33.9 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया, जो सामान्य से 4.8 डिग्री सेंटीग्रेड कम है. इसी तरह जमशेदपुर के अधिकतम तापमान में भी 4.4 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट दर्ज की गई. जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है, जो सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस कम है.
रांची का न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़ा
अगर इन्हीं जिलों के न्यूनतम तापमान की बात करें, तो रांची का न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री बढ़कर 23.3 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है, जो सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक है. जमशेदपुर के न्यूनतम तापमान में 2.6 डिग्री की वृद्धि हुई है. आज लौहनगरी का न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक है. डालटेनगंज का न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेंटीग्रेड चढ़कर 25.6 डिग्री हो गया, जो सामान्य से 4.3 डिग्री अधिक है.
24 घंटे के दौरान झारखंड ने झेली प्रचंड गर्मी, कई जगह हीट वेव
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मौसम वैज्ञानिक सतीश चंद्र मंडल ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) को बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड के लोगों ने प्रचंड गर्मी झेली. कुछ जगहों पर उष्ण लहर यानी हीट वेव (Heat Wave) की स्थिति रही. हालांकि, इस दौरान कुछ जगहों पर बहुत हल्के से हल्के दर्जे की वर्षा भी हुई.
पूर्वी सिंहभूम के गुड़ाबांदा में हुई सबसे ज्यादा 3.8 मिलीमीटर वर्षा
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि सबसे ज्यादा 3.8 मिलीमीटर वर्षा पूर्वी सिंहभूम के गुड़ाबांदा में हुई. धनबाद में 0.4 मिलीमीटर और हजारीबाग में 0.2 मिलीमीटर वर्षा हुई. उन्होंने बताया कि ओडिशा से तमिलनाडु तक एक ट्रफ लाइन बना है, जिसके असर से झारखंड के कई जिलों में कहीं-कहीं बारिश होगी. तेज हवाएं चलेंगी. कुछ जगहों पर वज्रपात होने की भी संभावना है.
सरायकेला का उच्चतम तापमान 43.6 डिग्री सेंटीग्रेड पहुंचा
उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान सरायकेला में सबसे अधिक उच्चतम तापमान रिकॉर्ड किया गया. यहां का उच्चतम तापमान 43.6 डिग्री सेंटीग्रेड रहा. इसी दौरान सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में रिकॉर्ड किया गया. बता दें कि कल तक जमशेदपुर, देवघर, सरायकेला और गोड्डा का उच्चतम तापमान 40 डिग्री के पार था.
रांची का उच्चतम तापमान हुआ सामान्य से कम
रांची का उच्चतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक था. जमशेदपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री, डालटेनगंज का 0.7 डिग्री, बोकारो थर्मल का 1 डिग्री और चाईबासा का 3.5 डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया था.
रांची में 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
राजधानी रांची में अगले 5 दिन तक मौसम के मिजाज की बात करें, तो यहां आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे. हर दिन गरज के साथ वर्षा होने की संभावना है. अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है. वहीं, न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेंटीग्रेड रह सकता है. 8 अप्रैल को रांची का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेंटीग्रेड रह सकता है. 9, 10 और 11 अप्रैल को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहने का अनुमान है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




