Today News Wrap: होलिका दहन आज, राजनाथ सिंह सियाचिन में मनाएंगे होली, पढ़ें सुबह की बड़ी खबरें

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 24 Mar 2024 8:55 AM

विज्ञापन

Today News Wrap

Today News Wrap: फाल्गुन पूर्णिमा को होलिका दहन मनाई जाती है जो आज है. इसके अगले दिन होली मनाई जाती है, जिसकी तैयारी देश में चल रही है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सियाचिन में होली मनाएंगे. पढ़ें सुबह की बड़ी खबरें

विज्ञापन

24 मार्च की बड़ी खबरें

-राजनाथ सिंह सियाचिन जाएंगे. यहां वे सेना के जवानों के साथ मनाएंगे होली.
-विदेश मंत्री एस. जयशंकर सिंगापुर में भारतीय उच्चायोग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भारतीय समुदाय के साथ बातचीत करेंगे.
-IPL 2024 : लखनऊ सुपर जाइंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच आज
-जेएनयू छात्रसंघ चुनाव के नतीजे जारी होंगे.

बड़ी खबरों पर नजर

अरविंद केजरीवाल को हाईकोर्ट से झटका

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हाई कोर्ट से झटका लगा है. जी हां… केजरीवाल को जांच एजेंसी ईडी की टीम ने 21 मार्च को सीएम आवास से गिरफ्तार कर लिया था. पढ़ें विस्तृत खबर

छोटू रंगसाज की रांची में दिनदहाड़े हत्या

छोटू रंगसाज की रांची में दिनदहाड़े हत्या कर दी गई. उसे लोग रियाजउद्दीन के नाम से भी जानते थे. वह गढ़वा जिले के रंका थाना के सेवाडीह गांव का रहने वाला था. पढ़ें विस्तृत खबर

पार्टी में फूट के बाद क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह कुशवाहा अपनी पत्नी विजयलक्ष्मी कुशवाहा के साथ जदयू का दामन थाम चुके हैं. उनके इस कदम के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने जदयू पर तंज कसा है. पढ़ें विस्तृत खबर

वरिष्ठ जेडीयू नेता बीमा भारती ने जदयू से नाता तोड़ा

पूर्व मंत्री और वरिष्ठ जेडीयू नेता बीमा भारती ने जदयू से नाता तोड़ लिया है. भारती ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा शनिवार को दे दिया है. पढ़ें विस्तृत खबर

रूस की राजधानी मॉस्को में आतंकी हमला

मॉस्को में बंदूकधारियों ने एक बड़े समारोह स्थल पर लोगों पर स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी की. इसमें 60 लोगों की मौत हो गई. पढ़ें विस्तृत खबर

IPL 2024: पंजाब ने दिल्ली को 4 विकेट से हराया

दिल्ली कैपिटल्स को चार विकेट से हराकर पंजाब किंग्स ने आईपीएल में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है. पंजाब किंग की ओर से सैम करेन ने 63 रन बनाए. पढ़ें विस्तृत खबर

Holi 2024: होलिका दहन आज

होलिका दहन आज है. होलिका की तैयारी को अंतिम रूप दिया गया है. होली का त्योहार 26 मार्च को मनाया जाएगा जिसकी तैयारी लोग कर रहे हैं. पढ़ें विस्तृत खबर

बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में 87.21 प्रतिशत स्टूडेंट पास

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर वार्षिक परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया. इंटर परीक्षा में इस वर्ष पिछले छह सालों की तुलना में रिजल्ट प्रतिशत बेहतर रहा. तीनों संकायों में टॉप-5 में 24 स्टूडेंट शामिल हैं, जिसमें 13 लड़कियां हैं. पढ़ें विस्तृत खबर

ब्राउन शुगर कोलकाता व जमशेदपुर से आता है रांची

कोलकाता और जमशेदपुर से ब्राउन शुगर की खेप रांची पहुंचती है. इसके बाद राजधानी में मोबाइल नेटवर्किंग के माध्यम से ड्रग पैडलर खुलेआम ब्राउन शुगर का धंधा करते हैं. पढ़ें विस्तृत खबर

कांग्रेस की चौथी लिस्ट जारी

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी चौथी लिस्टर जारी कर दी है. अजय राय को बनारस से टिकट पार्टी की ओर से दिया गया है. पढ़ें विस्तृत खबर

IPL 2024: केकेआर ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराया

कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 4 रनों से हरा दिया. टूर्नामेंट के इस सीजन में किसी टीम ने पहली बार 200 का स्कोर पार करने का काम किया. पढ़ें विस्तृत खबर

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola