Today News Wrap: किसान रेल रोको आंदोलन में भाग लेंगे, पढ़ें आज की बड़ी खबरें

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

Today News Wrap

News Wrap Today: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेला सुरंग का उद्घाटन करने वाले हैं जो कई मायनों में अहम है. पढ़ें सुबह की बड़ी खबरें यहां

विज्ञापन

10 मार्च की बड़ी खबर

  • पीएम नरेंद्र मोदी वाराणसी में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने वाले हैं.
  • किसान दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक रेल रोको आंदोलन में भाग लेंगे. यह आंदोलन पूरे देश में देखने को मिलेगा.
  • गाजियाबाद में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास किया जाएगा.
  • पूर्व पीएम इमरान खान ने आज पूरे पाकिस्तान में विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया.
  • टीएमसी आज कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में एक विशाल रैली करने वाली है.

मासिक प्रति व्यक्ति खर्च में झारखंड नीचे से दूसरे स्थान पर, भारत सरकार के सर्वे में हुआ खुलासा

झारखंड के ग्रामीण इलाकों में रहनेवाले लोगों का मासिक प्रति व्यक्ति खर्च (एमपीसीइ) 2763 रुपये है. वहीं शहरी क्षेत्र में रहनेवालों का खर्च 4931 रुपये है. पूरे देश में मासिक प्रति व्यक्ति खर्च के मामले में झारखंड नीचे से दूसरे स्थान पर है. विस्तृत खबर

लोकसभा चुनाव: बिहार में कहीं सीट बचाने की, तो कहीं टिकट पाने की जद्दोजहद

लोकसभा चुनाव के लिए एनडीए के भीतर सीटों के बंटवारे का फार्मूला नहीं बन पाया है. दाेनों ही दलों में सीट बचाने और खाता खुलने को लेकर जद्दोजहद है. एनडीए में शामिल उपेंद्र कुशवाहा, जीतन राम मांझी को लोकसभा की चौखट तक पहुंचने की चुनौती है. विस्तृत खबर

Miss World Winner 2024 का खिताब चेक रिपब्लिक की Krystyna Pyszkova के नाम

Miss World Winner 2024: चेक गणराज्य की क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने 71वां मिस वर्ल्ड 2024 प्रतियोगिता का जीता. बहुप्रतीक्षित ग्रैंड फिनाले मुंबई में जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हुआ. वहीं लेबनान की यास्मीना फर्स्ट रनर-अप रही हैं. विस्तृत खबर

Arun Goel Resigned : चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति ने किया मंजूर

लोकसभा चुनाव से पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है. सभी को चौकाते हुए चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने इस्तीफा दे दिया है. खबर सामने आ रही है कि भारत की राष्ट्रपति की तरफ से उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है. विस्तृत खबर

Water Crisis In Bengaluru : बेंगलुरु में पानी का गैर जरूरी इस्तेमाल बैन, उल्लंघन करने पर 5 हजार जुर्माना

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू की स्थिति फिलहाल खराब चल रही है. ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि वहां पानी की किल्लत है. लोग तीन-चार दिन पर नहाने को मजबूर है. कई बड़ी सोसाइटी ऐसी है जहां लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे है. विस्तृत खबर

WPL 2024: मुंबई इंडियंस ने यूपी को 7 विकेट से हराया, हरमनप्रीत कौर ने बनाए 95 रन

WPL 2024: कप्तान हरमनप्रीत कौर के नाबाद 95 रन की मदद से मुंबई इंडियंस ने महिला प्रीमियर लीग के मैच में शनिवार को गुजरात जाइंट्स को सात विकेट से हरा दिया. हरमनप्रीत ने 48 गेंद की अपनी पारी में दस चौके और पांच छक्के लगाए. वहीं सलामी बल्लेबाज यास्तिका भाटिया ने 36 गेंद में 49 रन की पारी खेली. विस्तृत खबर

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola