Arun Goel Resigned : चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति ने किया मंजूर

Updated:
विज्ञापन

Arun Goel Resigned

Arun Goel Resigned : लोकसभा चुनाव से पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है. सभी को चौकाते हुए चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने इस्तीफा दे दिया है. खबर सामने आ रही है कि भारत की राष्ट्रपति की तरफ से उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है.

विज्ञापन

Arun Goel Resigned : लोकसभा चुनाव से पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है. सभी को चौकाते हुए चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने इस्तीफा दे दिया है. खबर सामने आ रही है कि भारत की राष्ट्रपति की तरफ से उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है. एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय निर्वाचन आयोग में पहले से ही एक पद खाली था और इस फैसले के बाद केवल मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के पास ही पद बचेगा.

विज्ञापन

Arun Goel Resigned : जल्द होना है तारीखों का ऐलान

खबरें निकल कर सामने आ रही थी कि संभवतः इस महीने में या अप्रैल में चुनाव एक तारीखों का ऐलान किया जा सकता है. लेकिन, उस ऐलान का इंतजार कर रहे लोगों को पहले एक चुनाव आयुक्त के इस्तीफे का ऐलान सुनने को मिला. ऐसे में अब यह भी देखना जरूरी होगा कि अरुण गोयल के इस फैसले से चुनाव के शेड्यूल के घोषणा की समयसीमा प्रभावित होगी या नहीं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola