पाकिस्तान की पोल नहीं खोलेंगे यूसुफ पठान, कहा- उपलब्ध नहीं हूं

Published by : Neha Kumari Updated At : 19 May 2025 10:54 AM

विज्ञापन

यूसुफ पठान

Yusuf Pathan: केंद्र सरकार की तरफ से वैश्विक मंचों पर पाकिस्तान की पोल खोलने के मकसद से एक संसदीय दल का गठन किया गया था. इस दल में 40 सांसद शामिल थे, जिनमें से एक थे यूसुफ पठान. उन्होंने डेलिगेशन में शामिल होने से इंकार करते हुए कहा है कि वह अभी उपलब्ध नहीं हैं.

विज्ञापन

Yusuf Pathan: भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद केंद्र सरकार द्वारा बड़ा ऐलान करते हुए एक टीम का गठन किया गया है. इस टीम को बनाने के पीछे केंद्र सरकार का उद्देश्य है कि वैश्विक मंचों पर पाकिस्तान का पर्दाफाश कर सके. जिसके लिए 40 सांसदों की एक टीम बनाई गई है और इसे 7 डेलिगेशन में बांटा गया है. सरकार द्वारा बनाई गई इस संसदीय दल की सूची में पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस के सांसद और पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान का नाम भी शामिल किया गया था. लेकिन अब खबर आ रही है कि उन्होंने विदेश दौरे पर जाकर पाकिस्तान की पोल खोलने वाले दल में शामिल होने से इनकार कर दिया है.

युसूफ पठान ने कहा- उपलब्ध नहीं हूं

यूसुफ पठान ने केंद्र सरकार को जानकारी देते हुए बताया है कि वह विदेश दौरे के समय उपलब्ध नहीं होंगे. उन्होंने भारत सरकार के साथ इस मुद्दे पर बात करने के लिए सीधा संपर्क किया था. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सांसदों के प्रतिनिधिमंडल में यूसुफ पठान का नाम जोड़ने की जानकारी टीएमसी पार्टी को नहीं दी गई थी. केंद्र सरकार ने सीधा यूसुफ से इस मुद्दे को लेकर बातचीत की थी. लेकिन अब यूसुफ ने विदेश जाने से इंकार करते हुए कहा है कि वह डेलिगेशन के साथ विदेश जाने के समय उपलब्ध नहीं हो पाएंगे.

टीएमसी की प्रतिक्रिया

यूसुफ पठान के इंकार कर देने के बाद टीएमसी पार्टी की प्रतिक्रिया सामने आ रही है. उनका कहना है कि यूसुफ का नाम शामिल करने से पहले सरकार ने उसके साथ किसी भी तरह का कोई सलाह-मशविरा नहीं किया. विदेश नीति केंद्र सरकार का विषय है. इसलिए इसकी जिम्मेदारी उन्हें लेनी चाहिए.

यह भी पढ़े: India Tension: भारत की मार से बिलबिलाया पाकिस्तान, चीन की गोद में बैठा, अब रच रहा आसमानी साजिश

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola