Weather Forecast : इन दो राज्यों में हो सकती है भारी बारिश, आया अलर्ट

Weather Forecast : मौसम विभाग के अनुसार, निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से दक्षिण तमिलनाडु और दक्षिण केरल में 21 और 22 फरवरी को कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. जानें वेदर को लेकर और क्या दी गई जानकारी.
Weather Forecast : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, तमिलनाडु और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में 21 से 24 फरवरी तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 21 से 23 फरवरी तक जबकि तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, विदर्भ, छत्तीसगढ़ के अलावा उत्तरी तटीय पश्चिम बंगाल में 23 और 24 फरवरी को गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है.
झारखंड में बारिश की संभावना
पश्चिमी विक्षोभ के कारण झारखंड का मौसम भी बदलता नजर आ रहा है. कुछ इलाकों में आसमान में बादल छाए हैं. मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार राज्य के दक्षिणी व मध्य इलाकों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ 24-25 फरवरी को हल्की बारिश देखने को मिल सकती है.
अंडमान और निकोबार का मौसम
अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में 23 से 25 फरवरी के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड का मौसम
हिमाचल प्रदेश में 23 फरवरी और उत्तराखंड में 23 एवं 24 फरवरी को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है. यहां बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है.
यह भी पढ़ें : यहां 21 और 22 फरवरी को भारी बारिश की संभावना, आया अलर्ट
इन इलाकों के तापमान में होगी वृद्धि
1. उत्तरी पश्चिम भारत में अगले 7 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 4°C की वृद्धि होने की संभावना है.
2. मध्य भारत में अगले 2 दिनों में 3 से 5°C की वृद्धि होने की संभावना है. इसके बाद अगले 5 दिनों में तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा.
राजस्थान का मौसम
राजस्थान के अनेक इलाकों में दिन का तापमान बढ़ने लगा है. बीते चौबीस घंटे में बाड़मेर में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार राज्य में आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










