Thunderstorm Warning: 27-28 फरवरी को आंधी-तूफान का अलर्ट, भयंकर बारिश की चेतावनी, दिल्ली-NCR समेत इन राज्यों में मौसम का कहर
Published by : Pritish Sahay Updated At : 27 Feb 2025 10:58 PM
Rain Alert
Thunderstorm Warning: दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में मौसम जबरदस्त करवट ले सकता है. कई इलाकों में भारी बारिश के साथ-साथ तेज हवा चलने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिनों तक देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज ऐसा ही रह सकता है.
Thunderstorm Warning: देश के कई राज्यों में मौसम बदल गया है. आंधी-तूफान,गरज चमक के साथ भारी बारिश और तेज हवाओं का दौर शुरू हो गया है. मौसम विभाग ने कई राज्यों में ओलावृष्टि की चेतावनी भी जारी की है. आईएमडी ने कई इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में गरज के साथ आंधी-तूफान और भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. विभाग का अनुमान है कि कहीं-कहीं जोरदार बर्फबारी भी हो सकती है.
दिल्ली-NCR में भारी बारिश और तूफान की संभावना
दिल्ली-एनसीआर में मौसम लगातार बदल रहा है. आज यानी बुधवार (26 फरवरी) को आसमान में बादल छाए हुए हैं. दिन के समय हल्की बारिश भी हुई थी. तापमान में भी गिरावट आई है. आईएमडी का अनुमान है कि अगले दो दिन दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा तेज हवाएं भी चल सकती हैं. एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है, इसके कारण मौसम में बदलाव आ गया है. मौसम विभाग के मुताबिक 27 और 28 फरवरी को दिल्ली एनसीआर में तेज तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.
पंजाब हरियाणा में तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग का अनुमान है कि पंजाब और हरियाणा में भी मौसम का कहर नजर आ सकता है. आईएमडी के मुताबिक पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग शहरों में तेज हवा चल सकती है. हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटे हो सकती है. इसके अलावा गरज के साथ बारिश की भी संभावना है. मौसम विभाग का अनुमान है कि कुछ इलाकों में ओलावृष्टि और आंधी तूफान की भी संभावना है.
राजस्थान में हो सकती है ओलावृष्टि
पश्चिमी विक्षोभ का असर राजस्थान में भी नजर आ रहा है. कई इलाकों में बादल छाए हुए है. मौसम विभाग का अनुमान है कि राज्य में कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है. इसके अलावा कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की भी संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले अगले 24 घंटों में जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जैसलमेर समेत कुछ और इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं.
न्यूनतम तापमान में आएगी गिरावट
मौसम विभाग के मुताबिक मौसमी तंत्र में बदलाव होने से आगामी तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है. वहीं एक मार्च को भी दिल्ली समेत कई राज्यों में बादलों का डेरा रहेगा. मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहने की संभावना है. आईएमडी का अनुमान है कि 3 मार्च से आंधी बारिश का दौर कम हो जाएगा. इसके बाद तापमान में इजाफा होने की संभावना है.
इसे भी पढ़ें
भारत को पीछे छोड़ने के लिए छाती पीट रहे हैं शहबाज शरीफ, लेकिन सच्चाई कर रही कुछ और ही बयां
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










