तमिलनाडु में एक चरण में होंगे चुनाव? मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने जानें क्या कहा

Updated:
विज्ञापन
तमिलनाडु में एक चरण में होंगे चुनाव? मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने जानें क्या कहा

Tamil Nadu Election : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने चेन्नई में कहा कि सभी राजनीतिक दलों ने तमिलनाडु में एक चरण में ही चुनाव कराने की मांग की है. विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने और क्या कहा नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

Tamil Nadu Election : प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीईसी ज्ञानेश कुमार ने कहा कि चुनाव के दौरान कानून के तहत नकदी जब्त या फ्रीज की जा सकती है, इसलिए छोटे व्यापारी तय सीमा से ज्यादा कैश न रखें. शादी के बाद नाम बदलने के लिए ईसीआई पोर्टल पर फॉर्म-8 की आसान प्रक्रिया है. उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में मतदान अच्छा रहता है और बिहार ने हाल में बेहतरीन चुनाव कराए.

ज्ञानेश कुमार ने और क्या कहा?

1. मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने चेन्नई में ‘कुदावोलाई’ व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि तमिलनाडु का लोकतंत्र में गौरवशाली अतीत रहा है.

2. एसआईआर का स्पष्ट उद्देश्य यह है कि कोई भी योग्य व्यक्ति मतदाता सूची से बाहर न रहे और कोई अयोग्य व्यक्ति उसमें शामिल न हो.

3. मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आश्वस्त किया कि तमिलनाडु के सभी 75,000 मतदान केंद्रों में समस्त सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.

4. नयी पहलों में एक बड़ा फैसला यह है कि ईवीएम के मतों की गिनती से पहले, दो दौर में डाक मतपत्रों की गिनती की जाएगी.

5. वीवीपैट की गिनती अनिवार्य रूप से की जाएगी.

6. मतगणना पूरी होने के बाद, कोई भी उम्मीदवार तय शुल्क जमा करके अगले सात दिन में ईवीएम और वीवीपैट का मिलान करा सकता है.

यह भी पढ़ें : तमिलनाडु: NDA को झटका, पूर्व मुख्यमंत्री ओपीएस DMK में शामिल, स्टालिन बोले- प्रिय भाई का स्वागत है

7. तमिलनाडु में किया गया एसआईआर पूरे देश के लिए एक आदर्श है और बड़ी सफलता है.

8. तमिलनाडु में कुल 234 विधानसभा सीटें हैं, जिनमें 188 सामान्य, 44 अनुसूचित जाति और 2 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं.

9. करीब 75,000 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे, जिनमें 44,000 ग्रामीण क्षेत्रों में होंगे. हर बूथ पर 100% वेबकास्टिंग होगी. प्रति बूथ औसतन 756 मतदाता होंगे. 258 महिला संचालित, 47 दिव्यांग संचालित और लगभग 265 मॉडल मतदान केंद्र भी बनाए जाएंगे.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola