जम्मू कश्मीर : राइफल छीनने की कोशिश के बाद चली गोलियां, एक की मौत, तीन जवान घायल

Updated:
विज्ञापन
भदरवाह, जम्मू-कश्मीर में गोलीबारी (Photo: PTI)

भदरवाह, जम्मू-कश्मीर में गोलीबारी (Photo: PTI)

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में एक व्यक्ति ने सुरक्षाकर्मियों की सरकारी राइफल छीनने की कोशिश की. इसके बाद हुई गोलीबारी में उसकी मौत हो गई, जबकि विशेष अभियान समूह (एसओजी) के तीन जवान घायल हो गए.

विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बताया कि इस घटना के संबंध में एक धार्मिक उपदेशक को हिरासत में लिया गया है. हालांकि, घटना से उसका क्या संबंध है, यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका है. एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि ऊंचाई वाले क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद एसओजी की एक टीम गुरुवार (15 जुलाई) को भद्रवाह कस्बे से लगभग 35 किलोमीटर दूर जाइ-गंडोह मार्ग पर घात लगाकर बैठी थी.

उन्होंने बताया कि रात करीब साढ़े 11 बजे एसओजी टीम ने एक युवक को रोका, जिसने सुरक्षाकर्मियों पर हमला कर उनकी सरकारी राइफल छीनने का प्रयास किया. अधिकारी ने कहा कि हाथापाई के दौरान एसओजी के एक जवान ने गोली चला दी. इसमें युवक को गोली लगी, जबकि तीन पुलिसकर्मी भी घायल हो गए.

आरिफ हुसैन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, चारों को पहले भद्रवाह के सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए डोडा के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया. चिका गांव निवासी 30 वर्षीय आरिफ हुसैन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. उन्होंने बताया कि मामले में एक धार्मिक उपदेशक को हिरासत में लिया गया है. एहतियात के तौर पर भद्रवाह शहर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और पुलिस की अतिरिक्त टुकड़ियां तैनात की गई हैं. अधिकारियों ने बताया कि सेना ने जाइ क्षेत्र में तलाशी अभियान भी शुरू कर दिया है.


विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola