दुनिया कोरोना से लड़ रही, पर कुछ लोग आतंकवाद का वायरस फैला रहे: पीएम मोदी

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 05 May 2020 2:09 AM

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये गुट निरपेक्ष देशों के नेताओं से बातचीत में कहा कि कोरोना संकट ने विश्व को वर्तमान अंतरराष्ट्रीय प्रणाली की सीमाओं से परिचित करा दिया है

विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये गुट निरपेक्ष देशों के नेताओं से बातचीत में कहा कि कोरोना संकट ने विश्व को वर्तमान अंतरराष्ट्रीय प्रणाली की सीमाओं से परिचित करा दिया है. आज पारदर्शिता, समानता और मानवता पर आधारित वैश्वीकरण की एक नयी व्यवस्था की जरूरत है.

मानवता पिछले कई दशकों के सबसे बड़े संकट से गुजर रही है. गुट निरपेक्ष आंदोलन के सदस्य देश वैश्विक एकजुटता को प्रोत्साहित करने में सहायता कर सकते हैं. किसी देश का नाम लिए बिना कहा कि आज दुनिया जहां कोरोना से मुकाबला कर रहा है,

वहीं कुछ लोग आतंकवाद, फर्जी खबरें व वीडियो जैसे घातक विषाणु फैलाने में जुटे हैं. इस महामारी से मुकाबला करने के दौरान भारत ने यह दिखाया है कि लोकतंत्र, अनुशासन और निर्णायक क्षमता किस प्रकार एक साथ मिल कर सच्चे जनांदोलन का रूप ले लेते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola