Telangana Elections 2023 : 'चंद्रशेखर राव विधानसभा चुनाव हारने वाले हैं', बोले राहुल गांधी
telangana elections 2023 : मैं जाति जनगणना का मुद्दा उठाता हूं तो न तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और न ही केसीआर कुछ बोलते हैं. जानें तेलंगाना की रैली में क्या बोले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी
तेलंगाना में विधानसभा चुनाव से पहले बयानबाजी का दौर जारी है. इस क्रम में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का बयान सामने आया है. उन्होंने तेलंगाना में एक रैली में कहा कि मुझे लगता है कि के. चंद्रशेखर राव 30 नवंबर को होने वाला विधानसभा चुनाव हारने वाले हैं. आगामी विधानसभा चुनाव में दोराला (सामंती) तेलंगाना और प्रजाला (आम जनता) तेलंगाना के बीच लड़ाई है. जब मैं जाति जनगणना का मुद्दा उठाता हूं तो न तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और न ही केसीआर कुछ बोलते हैं.
LIVE: Shri @RahulGandhi resumes Congress' Vijayabheri Yatra from Bhupalpally to Pannur Village in Telangana. https://t.co/dWsy099TYu
— Congress (@INCIndia) October 19, 2023
बीआरएस तेलंगाना में विधानसभा चुनाव हारेगी
रैली में राहुल गांधी ने कहा कि वह इस बात को महसूस कर रहे हैं कि मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) तेलंगाना में विधानसभा चुनाव हारने जा रही है. राज्य में कांग्रेस की जारी ‘विजयभेरी’ यात्रा के दौरान भूपालपल्ली से पेद्दापल्ली के रास्ते में एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आगामी चुनावी लड़ाई दोराला (सामंती) तेलंगाना और प्रजाला (जनता) तेलंगाना के बीच है. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि केसीआर चुनाव हारने वाले हैं. यह दोराल तेलंगाना और प्रजाला तेलंगाना… राजा और प्रजा के बीच लड़ाई है.’’
10 साल बाद भी तेलंगाना के मुख्यमंत्री लोगों से बनाए हुए हैं दूरी
राहुल गांधी ने चंद्रशेखर राव पर निशाना साधते हुए कहा कि 10 साल बाद भी तेलंगाना के मुख्यमंत्री लोगों से दूरी बनाए हुए हैं. तेलंगाना में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए राहुल ने केसीआर का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य में सारा नियंत्रण सिर्फ एक परिवार के पास है. एआईसीसी नेता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) केसीआर को छोड़कर सभी विपक्षी नेताओं पर हमला करती है और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) एवं आयकर विभागों का इस्तेमाल कर उनके खिलाफ मामले दर्ज करती है. उन्होंने कहा कि जब वह देश में जाति जनगणना का मुद्दा उठाते हैं तो न तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और न ही केसीआर इस पर कुछ बोलते हैं.
भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










