Surgical Strikes : ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ पर बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने, चन्नी को रविंदर रैना ने दिया करारा जवाब

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 03 May 2025 6:31 AM

विज्ञापन

बीजेपी नेता रविंदर रैना (बाएं) कांग्रेस नेता चन्नी (दाएं)

Surgical Strikes : ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ पर कांग्रेस ने एक बार फिर सवाल उठाए. इसका जवाब बीजेपी की ओर से दिया गया. कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने भारत की ओर से पाकिस्तान के खिलाफ की गई ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की सत्यता पर सवाल उठा दिया जिसका जवाब बीजेपी नेता रविंदर रैना ने दिया. देखें वीडियो.

विज्ञापन

Surgical Strikes : बीजेपी नेता रविंदर रैना ने कहा, ” भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक की. सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगकर कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर देश के साथ गद्दारी की है. कांग्रेस ने भारतीय सेना के शौर्य और सम्मान पर सवाल उठाए हैं. कांग्रेस देशद्रोहियों का गिरोह है. देश इसके लिए कांग्रेस पार्टी को कभी माफ नहीं करेगा.” इससे पहले कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ पर सवाल उठाए थे लेकिन बाद में पीछे हट गए. देखें रविंदर रैना ने कांग्रेस पर हमला करते हुए क्या कहा?

चन्नी ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ पर सवाल उठाए

कांग्रेस नेता चन्नी ने भारत की ओर से पाकिस्तान के खिलाफ की गई ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की सत्यता पर शुक्रवार को सवाल उठाया. हालांकि, आलोचना के बाद वह अपने बयान से पीछे हट गए और कहा कि उन्होंने इस संबंध में कोई सबूत नहीं मांगा था. कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक के बाद प्रेस कॉनफ्रेंस में चन्नी ने कहा कि सरकार ने पहलगाम आतंकवादी हमले के 10 दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की है. उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तानियों का वीजा रद्द करने और सिंधु जल संधि को स्थगित करने जैसे कदमों का कोई मतलब नहीं है. चन्नी ने पुलवामा हमले का जिक्र करते हुए कहा था कि 40 भारतीय सैनिक मारे गए थे और जब चुनाव हुए, तो सरकार ने कार्रवाई का दावा किया.

यह भी पढ़ें : गंगा एक्सप्रेसवे में भारत ने रात में भी दिखाई ताकत, राफेल, जगुआर, सुखोई की उड़ान देख हिल गया पाकिस्तान!

कांग्रेस नेता ने कहा था, “लेकिन हमने कभी नहीं देखा कि पाकिस्तान में कहां हमले किए गए और कहां लोग मारे गए. अगर कोई हमारे देश में बम फेंके, तो क्या लोगों को पता नहीं चलेगा? उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ करने का दावा किया, लेकिन कुछ नहीं हुआ. ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ कहीं नहीं देखी गई और किसी को उसके बारे में पता भी नहीं था.” यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने इन हमलों का सबूत मांगा था, चन्नी ने कहा, “मैं हमेशा से इसकी (सबूत की) मांग करता रहा हूं.”

चन्नी अपने बयान से पलटे

चन्नी के बयान को लेकर उन पर बीजेपी द्वारा हमला करने के बाद कांग्रेस नेता ने अपने बयान से पलटते हुए कहा कि ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ के संबंध में किसी सबूत की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा, “मैंने पहले भी कहा है कि दुख की इस घड़ी में कांग्रेस पार्टी सरकार के साथ खड़ी है. अगर सरकार उनकी (पाकिस्तान की) जल आपूर्ति बाधित करती है या कोई भी अन्य कार्रवाई करती है, तो हम चट्टान की तरह उसके साथ खड़े हैं.”

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola