सुखबीर सिंह बादल पर किसने किया हमला ? सीएम फडणवीस ने दिया जांच का आदेश
हमले के बाद सुखबीर सिंह बादल को अस्पताल लाया गया, फोटो पीटीआई
महाराष्ट्र के नांदेड़ में करीब पौने दो बजे जब सुखबीर सिंह बादल गुरुद्वारा माता साहिब देवान जी मुगत जा रहे थे, तब एक व्यक्ति ने उनपर चाकू से हमला किया. बादल को इलाज के लिए तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया. हमले के सिलसिले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है.
शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर एक निहंग ने कृपाण से हमला किया. हमले में सुखबीर बादल के दाएं हाथ में चोट आई है. बादल के साथ मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने हमलावर को मौके पर ही दबोच लिया और आगे की पूछताछ के लिए स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया.
सुखबीर बादल पर हमला करने वाला कौन है?
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार सुखबीर बादल पर हमला करने वाला नीले रंग का कपड़ा पहने हुए था. उसकी उम्र करीब 60-65 वर्ष बताई गई है. उसकी व्यक्तिगत पहचान अभी उजागर नहीं की गई है. हमलावर पंजाब का रहने वाला बताया जा रहा है. आरोपी निहंग गुरुद्वारे में सेवादार के रूप में कार्यरत था.
निहंग क्या है?
निहंग सिख धर्म का एक योद्धा संप्रदाय है. इन्हें सिख पंथ के रक्षक के रूप में जाना जाता है. निहंग शब्द फारसी भाषा के शब्द से लिया गया है जिसका अर्थ होता है निडर.
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हमले की जांच का आदेश दिया
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की जांच का आदेश दिया. फडणवीस ने बादल को फोन किया और उनसे उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा. मुख्यमंत्री ने पुलिस को इस हमले के पीछे की मंशा का पता लगाने का निर्देश दिया.
ये भी पढ़ें: पंजाब के पूर्व डिप्टी CM सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, अस्पताल में भर्ती ; आरोपी गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









