पंजाब के पूर्व डिप्टी CM सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, अस्पताल में भर्ती ; आरोपी गिरफ्तार
सुखबीर सिंह बादल को हमले के बाद अस्पताल लाया गया
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व डिप्टी CM सुखबीर सिंह बादल पर महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक गुरुद्वारे में हमला हुआ. उन्हें अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. यह जानकारी न्यूज एजेंसी पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से दी है.
जानकारी के अनुसार गुरुद्वारे के अंदर एक निहंग (सिख धर्म के योद्धा) ने उनपर कृपाण से हमला किया. उनके हाथ में गंभीर चोटें आई हैं. सुखबीर सिंह बादल अपने परिवार के साथ इस गुरुद्वारे आए थे. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की जांच के आदेश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने हमले के पीछे के मकसद को जानने के लिए जांच के आदेश दिए हैं. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है
निहंग ने कृपाण से किया हमला
खबर है कि गुरुद्वारा नांदेड़ साहिब में निहंग ने उन पर कृपाण से हमला किया. बादल बुधवार को अपने परिवार और करीबी लोगों के साथ नांदेड़ के तीन दिन के दौरे पर गुरुद्वारे पहुंचे थे. वह अपनी पत्नी हरसिमरत कौर बादल के साथ गुरुद्वारे के अंदर थे, उसी वक्त उनपर हमला हुआ. हरसिमरत कौर अकाली दल की सांसद हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए