Cabinet Decision: उज्ज्वला योजना के तहत सरकार देगी 12,000 करोड़ रुपये की सब्सिडी, मोदी कैबिनेट के 5 बड़े फैसले
Published by : Pritish Sahay Updated At : 08 Aug 2025 7:46 PM
Cabinet Decision
Cabinet Meeting: केंद्र सरकार ने शुक्रवार को पांच बड़े फैसले किए हैं. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 2025-26 के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 12,000 करोड़ रुपये की सब्सिडी को मंजूरी दी. सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि केंद्र सरकार ने तेल विपणन कंपनियों के लिए 30,000 करोड़ रुपये की एलपीजी सब्सिडी को भी मंजूरी दी है.
Cabinet Decision: शुक्रवार को केंद्रीय कैबिनेट ने अहम बैठक की. बैठक में मोदी सरकार ने पांच बड़े फैसले भी किए हैं. सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने तकनीकी शिक्षा संस्थानों को मजबूत करने के लिए 4,200 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने तेल विपणन कंपनियों के लिए 30,000 करोड़ रुपये की एलपीजी सब्सिडी को मंजूरी दी है. सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि तकनीकी शिक्षा योजना में बहु विषयक शिक्षा और अनुसंधान सुधार के तहत 275 तकनीकी संस्थान आएंगे. मंत्रिमंडल ने 2025-26 के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 12,000 करोड़ रुपये की सब्सिडी को मंजूरी दी.
MERITE के लिए बजटीय सहायता को मंजूरी
कैबिनेट बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा “कैबिनेट ने 4200 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ बहु-विषयक शिक्षा और तकनीकी शिक्षा में अनुसंधान सुधार योजना (MERITE) के लिए बजटीय सहायता को मंजूरी दी है. MERITE के तहत राज्य सरकार के संस्थानों को सहायता दी जाएगी. पूरे देश के 175 इंजीनियरिंग संस्थानों और 100 पॉलिटेक्निक को इसके तहत लाभ मिलेगा.”
विशेष पैकेज को दी गई मंजूरी
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया “2014 से पहले, उत्तर-पूर्व में बहुत सारे विवाद, आंदोलन हुआ करते थे. पीएम मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में संवाद के माध्यम से विकसित समाधानों के माध्यम से 10,000 कैडर आत्मसमर्पण कर चुके हैं और मुख्यधारा में शामिल हो गए हैं. कैबिनेट ने असम और त्रिपुरा के लिए विशेष विकास पैकेजों की मौजूदा केंद्रीय क्षेत्र योजना के तहत चार नए घटकों को मंजूरी दी गई है. उन्होंने कहा कि इसका कुल खर्च 7,250 करोड़ रुपये जिसमें केंद्र- 4,250 करोड़ रुपये खर्च करेगा और राज्य- 3,000 करोड़ रुपये देगी. कैबिनेट ने तमिलनाडु में 4-लेन मरक्कनम -पुदुचेरी के निर्माण को भी मंजूरी दी है जिसकी लंबाई 46 किमी होगी. इसमें कुल 2,157 करोड़ रुपये की पूंजी लगेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










