India-China Clash: क्यों सियोम ब्रिज के नाम से चिढ़ जाता है चीन ? जानें भारतीय जवानों को क्या होगा लाभ

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 03 Jan 2023 8:27 AM

विज्ञापन

Anjaw: A file photo shows the Indian army personnel carring out drills at Kibithu close to the Line of Actual Control (LAC) in Anjaw district of Arunachal Pradesh on Thursday. As per the military sources said on Monday, Dec. 12, 2022, Indian and Chinese soldiers clashed at a location along the Line of Actual Control (LAC) in the Tawang sector of Arunachal Pradesh on December 9. (PTI Photo)(PTI12_12_2022_000309B)

India-China Clash: इन पुलों के अलावा राजनाथ सिंह छह अन्य बॉर्डर रोड प्रोजेक्ट्स का भी आज उद्घाटन करने वाले हैं. बीआरओ (BRO) की मानें तो, इन 22 पुलों में सियांग जिले के सियाम ब्रिज सहित कुल 04 पुल अरुणाचल प्रदेश में तैयार किये गये हैं जानें क्या होगा इसका फायदा

विज्ञापन

India-China Clash Updates: पिछले दिनों तवांग में चीन के साथ भारतीय जवानों की झड़प हुई थी जिसके बाद पहली बार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) आज अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर पहुंचेंगे. इस दौरान रक्षा मंत्री एलएसी (LAC) से सटे सियांग इलाके में बीआरओ (BRO) के एक अहम पुल के उद्घाटन करने वाले हैं. अरुणाचल प्रदेश के कुल चार सीमावर्ती पुलों का उद्घाटन किया जाएगा जो भारत के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण है. बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (BRO) की मानें तो, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सियोम ब्रिज के उद्घाटन समारोह में खुद सिंयाग में रहेंगे. रक्षा मंत्री देशभर के कुल 22 सीमावर्ती पुलों का ई-उद्घाटन आज करने वाले हैं. आइए जानते हैं आखिर क्यों महत्वपूर्ण है सियोम ब्रिज..

सियोम ब्रिज क्यों है भारत के लिए खास

सियोम नदी के ऊपर बना ये ब्रिज भारत के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण है. ऐसा इसलिए क्योंकि इसका इस्तेमाल करके भारतीय सेना अपने जवानों को आसानी से एलएसी पर तैनात करने में सक्षम हो जाएगी. इस ब्रिज की बात करें तो ये 100 मीटर लंबा है. सियोम ब्रिज की जब-जब बात आती है तो चीन चिढ़ जाता है. यहां चर्चा कर दें कि बीआरओ ने पिछले पांच सालों में अरुणाचल प्रदेश में 3.97 किमी सड़क का निर्माण किया है.

एलएसी पर बॉर्डर इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत

पहले पूर्वी लद्दाख और अब अरूणाचल प्रदेश में चीन की पीएलए सेना और भारतीय सेना के बीच तनाव व्याप्त है. इस बीच बीआरओ एलएसी पर बॉर्डर इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने का भरकस प्रयास कर रहा है. ऐसा इसलिए ताकि सेना की आवाजाही में लग रहे वक्त और दिक्कत को कम किया जा सके. यही नहीं सीमा पर रहने वाले स्थानीय लोगों को भी पुल और सड़कों का लाभ मिल रहा है जिससे उनका जनजीवन आसान होता जा रहा है.

Also Read: India China Clash: राहुल गांधी के चीन से युद्ध वाले बयान पर BJP का पलटवार, कहा- यह नेहरू का भारत नहीं

बीआरओ की मानें तो, बीते साल यानि 2022 में चीन और पाकिस्तान से सटी सीमाओं पर कुल 103 परियोजनाओं को पूरा करने का काम किया गया है. इनमें 67 पुल, 30 सड़कें, 02 हेलीपेड, 01 कार्बन आवास का निर्माण किया गया हैं.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola