Shivraj Gehlot Video:'फोटो साथ आ गई तो तकलीफ तो नहीं हो जाएगी', जब एयरपोर्ट पर टकराए दो पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज और गहलोत
Shivraj Gehlot Video
Shivraj Gehlot Video: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजनीतिक दल के नेता ताबड़तोड़ रैली और जनसभा कर रहे हैं. एक-दूसरे पर तंज कसने और आरोप लगाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे. लेकिन इस बीच एक ऐसे भी तस्वीर सामने आई है, जो काफी सुकून देने वाली है.
Shivraj Gehlot Video: मौका था एमपी के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान और राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बीच अचानक हुई मुलाकात का. भोपाल एयरपोर्ट पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच अचानक मुलाकात हो जाती है. दोनों दिग्गज नेताओं ने एक-दूसरे का कुश्लक्षेम पूछा और गले भी लगे. दोनों की तस्वीरें और वीडिया भी सोशल मीडिया में तेजी से शेयर की जा रही हैं.
शिवराज सिंह चौहान ने गहलोत का गर्मजोशी से किया स्वागत
दरअसल मध्य प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी से शिवराज सिंह चौहान को खबर मिली कि राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एयरपोर्ट आने वाले हैं. खबर सुनकर शिवराज सिंह चौहान ने रुकने का फैसला किया. गहलोत को आते देख शिवराज ने गर्मजोशी से बोले, आइए भाईसाहब मैं आपके लिए ही खड़ा हूं. सोचा आपसे मिलता जाऊं. शिवराज के इस बात से अशोक गहलोत भी गदगद हो गए और एमपी के पूर्व सीएम को गला लगाने से खुद को नहीं रोक पाए. कांग्रेस और बीजेपी के दो दिग्गज नेताओं को सार्वजनिक तौर पर इस तरह से मिलते देख वहां मौजूद सभी लोग आश्चर्यचकित रह गए.
अशोक गहलोत ने ली चुटकी
शिवराज सिंह चौहान से अचानक हुई मुलाकात और गर्मजोशी से गले लगने पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री ने चुटकी भी ली. जिससे वहां का माहौल ठहाकों से गुंज उठा. खुद शिवराज भी खुद को हंसने से रोक नहीं पाए. गहलोत ने चुटकी लेते हुए कहा, कहीं आपकी और हमारी तस्वीर एक साथ आ गई तो आपको कोई परेशानी तो नहीं हो जाएगी. इसपर मध्य प्रदेश में मामा के नाम से मशहूर शिवराज सिंह ने कहा, हमें कैसी तकलीफ, मैं सबको प्यार करता हूं. दरअसल शिवराज सिंह चौहान को बीजेपी ने विदिशा संसदीय सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है.
Also Read: विदिशा से शिवराज और ज्योतिरादित्य गुना से लड़ेंगे चुनाव, MP की 24 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










