School Holiday : यहां अचानक स्कूल और कॉलेज में क्यों दी गई छुट्टी, जानें वजह
स्कूल और कॉलेजों में अवकाश घोषित (Photo: AI)
School Holiday : पुडुचेरी में भारी बारिश का दौर जारी है. इस वजह से स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा की गई है.
School Holiday : पुडुचेरी और कराइकाल क्षेत्रों में भारी बारिश हो रही है. इसकी वजह से सामान्य जीवन प्रभावित नजर आ रहा है. सोमवार यानी 24 नवंबर को सभी स्कूल और कॉलेजों में अवकाश घोषित कर दिया गया है. केंद्र शासित प्रदेश में शनिवार से ही लगातार बारिश होने के कारण कई आवासीय कॉलोनियों और सड़क में पानी भर गया है.
STORY | Heavy rain lashes Puducherry, holiday for schools, colleges
— Press Trust of India (@PTI_News) November 24, 2025
Normal life was affected in Puducherry and Karaikal regions on Monday due to heavy rains and schools and colleges were declared holiday.
READ: https://t.co/GIGMwfWQgr pic.twitter.com/2D8MQvuXnF
पुडुचेरी के गृह और शिक्षा मंत्री ए नमासिवयम ने एक विज्ञप्ति जारी की. इसमें कहा गया है कि दोनों क्षेत्रों के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के साथ-साथ सभी कॉलेज भारी बारिश को देखते हुए सोमवार को बंद रहेंगे.
यह भी पढ़ें : Public Holiday : 25 नवंबर को स्कूल–कॉलेज बंद, दफ्तर में भी रहेगी छुट्टी, जानें वजह
यहां होगी भारी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, 24 से 28 नवंबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, 25 नवंबर तक तमिलनाडु, केरल और माहे में भी भारी वर्षा देखने को मिल सकती है. 24 नवंबर को लक्षद्वीप, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम में भी जोरदार बारिश की संभावना जताई गई है.
दैनिक मौसम परिचर्चा (23.11.2025)
— India Meteorological Department (@Indiametdept) November 23, 2025
मलक्का स्ट्रेट से सटे साउथ अंडमान सागर के ऊपर 23 नवं. को सुस्पष्ट निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है
YouTube : https://t.co/Cs8hhlDmEI
Facebook : https://t.co/B3seO7kEMc
भारत का सबसे बड़ा विज्ञान और नवाचार महोत्सव IISF2025 में भाग लेने… pic.twitter.com/32FkEjs5P9
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










