Public Holiday : 25 नवंबर को स्कूल–कॉलेज बंद, दफ्तर में भी रहेगी छुट्टी, जानें वजह

Updated:
विज्ञापन

25 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित (Photo:: AI)

Public Holiday : दिल्ली सरकार ने गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहादत दिवस पर 25 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है. सरकार ने कहा कि यह दिन उनकी कुर्बानी और देश के लिए दिए योगदान को याद करने और सम्मान देने के लिए मनाया जाएगा.

विज्ञापन

Public Holiday : दिल्ली सरकार ने सिख गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत दिवस के सम्मान में 25 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने लिखा कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी ने धर्म और मानवता की रक्षा के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया था, इसलिए उनकी स्मृति में इस दिन अवकाश रखने का निर्णय लिया गया है. सरकार ने कहा कि यह अवसर गुरु तेग बहादुर जी के आदर्शों, साहस और त्याग को याद करने के लिए मनाया जाएगा, ताकि नई पीढ़ी को उनके योगदान से प्रेरणा मिले.

विज्ञापन

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी का साहस, करुणा और धार्मिक स्वतंत्रता का संदेश हमेशा प्रेरित करता रहेगा. उन्होंने एक और पोस्ट में कहा कि गुरु जी की 350वीं शहादत के पावन अवसर पर दिल्ली उनके अमर संदेश को फिर से समय के शिखर पर स्थापित करने के लिए पूरी तरह तैयार है.

स्कूलों, कॉलेजों के अलावा सरकारी दफ्तरों में भी छुट्टी

सार्वजनिक अवकाश का मतलब है कि इस दिन सभी सरकारी और निजी स्कूलों, कॉलेजों और शिक्षण संस्थानों में भी छुट्टी रहेगी. इसके अलावा सरकारी दफ्तरों में भी छुट्टी रहेगी.

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया मुख्यमंत्री ने

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कहा कि लाल किले पर आयोजित यह तीन दिवसीय बड़ा कार्यक्रम इतिहास को याद करने के साथ-साथ हमारी राष्ट्रीय चेतना और मानवीय मूल्यों के प्रति मजबूत संकल्प का प्रतीक है. उन्होंने अपील की कि हम सब गुरु तेग बहादुर जी को नमन करें, जिन्होंने सिखाया कि सत्य की रक्षा सबसे बड़ा साहस है. मुख्यमंत्री ने लोगों को 23, 24 और 25 नवंबर को लाल किले पर इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola