राघव चड्डा के आप छोड़ने से बौखलाए संजय सिंह ने कहा -पंजाब में ऑपरेशन लोटस चला रही है बीजेपी

Published by :Rajneesh Anand
Published at :25 Apr 2026 6:21 PM (IST)
विज्ञापन
sanjay singh attack Raghav Chadha

संजय सिंह ने राघव चड्डा पर किया हमला

Sanjay Singh : राघव चड्डा के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के 7 सांसदों द्वारा पार्टी से अलग होने का फैसला लिये जाने से आप में बौखलाहट है. शनिवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने प्रेस काॅन्फ्रेंस कर पार्टी छोड़ने वाले सांसदों, प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और बीजेपी की जमकर आलोचना की.

विज्ञापन

Sanjay Singh :आम आदमी पार्टी के सात सांसदों द्वारा पार्टी छोड़े जाने को पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने बीजेपी का ऑपरेशन लोटस बताते हुए इसे घटिया राजनीति की संज्ञा दी है. संजय सिंह ने कहा कि यह जो कुछ हुआ है, वह पंजाब में भगवंत मान सरकार द्वारा किए जा रहे अच्छे कार्यों को रोकने की साजिश है.

पंजाब का विकास रोकना बीजेपी का षडयंत्र

संजय सिंह ने प्रेस काॅन्फ्रेंस में कहा कि भगवंत मान ने पंजाब में कई विकास किए. गरीबों-दलितों के लिए चलाए जा रहे योजनाओं को बीजेपी रोकना चाहती है. पंजाब के सात सांसदों को तोड़कर बीजेपी अपनी पार्टी में शामिल करवा रही है. पंजाब की जनता सब कुछ देख रही है. पंजाब की जनता इन्हें माफ नहीं करेगी, इन लोगों ने पंजाब की जनता के साथ धोखा किया है.

पंजाब की जनता से सातों सांसदों ने धोखा किया

संजय सिंह ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ने सातों सांसदों को जमीन से उठाकर संसद तक पहुंचाया. अब वही सांसद आप को छोड़ रहे हैं. संजय सिंह ने कहा कि राघव चड्डा को हमने विधायक बनाया, सांसद बनाया और अब वे पार्टी के साथ धोखा कर रहे हैं. जनता सबकुछ देख रही है, वह इन्हें कभी माफ नहीं करेगी. स्वाति मालीवाल, अशोक मित्तल सबने पार्टी के साथ धोखा किया है.

सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रहे हैं मोदी-शाह

संजय सिंह ने प्रेस वार्ता में कहा कि मोदी-शाह ने ऑपरेशन लोटस चलाकर आम आदमी पार्टी को तोड़ने की कोशिश की है. इसके लिए इन्होंने अशोक मित्तल के यहां ईडी की छापेमारी की और आज वे बीजेपी में शामिल हो गए हैं. पंजाब में चुनाव होना है, इसलिए बीजेपी इस तरह की साजिश रच रही है. लेकिन वे यह भूल गए हैं कि जनता सबकुछ देख रही है और वह बीजेपी को इसका जवाब देगी.

ये भी पढ़ें : क्या राघव चड्डा ने मर्जर नहीं दल-बदल किया है, संसद की सदस्यता रहेगी या जाएगी; क्या कहता है कानून?

H-1B Visa पर 3 साल तक रोक लगाने वाला बिल अमेरिकी संसद में पेश, कानून बना तो भारतीयों की नौकरी पर खतरा

मिचेल स्टार्क चोट से उबर कर आईपीएल में अपनी टीम दिल्ली कैपिटल्स को जल्दी ही करेंगे ज्वाइन

विज्ञापन
Rajneesh Anand

लेखक के बारे में

By Rajneesh Anand

राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola