हरभजन सिंह के घर के बाहर AAP का बवाल, दीवार पर लिखा- पंजाब का गद्दार, निकाली अर्थी

हरभजन सिंह के घर के बाहर आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, फोटो एक्स
Harbhajan Singh: AAP छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले राज्यसभा सांसदों के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया है. खास कर पूर्व क्रिकेटर और सांसद हरभजन सिंह के खिलाफ.
Harbhajan Singh: AAP कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह के प्रति अपना गुस्सा दिखाते हुए जालंधर स्थित उनके आवास के बाहर जमकर बवाल किया. घर की दीवारों पर काले रंग से पंजाब का गद्दार लिख दिया.
भज्जी की निकाली गई अर्थी
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हरभजन सिंह के घर के बाहर प्रदर्शन किया. बाद में भज्जी का पुतला बनाकर आप कार्यकर्ताओं ने अर्थी यात्रा निकाली. यही नहीं काली पट्टी बांधकर सड़क पर नारे भी लगाए.
पंजाब की जनता के भरोसे को तोड़ा है : AAP
आम आदमी पार्टी की पंजाब ईकाई ने एक्स पर विरोध प्रदर्शन का वीडियो शेयर किया. एक्स पर लिखा- राज्यसभा के जिन गद्दार सदस्यों ने BJP का दामन थामा है, उन्होंने पंजाब की जनता के भरोसे को तोड़ा है. शिरोमणि अकाली दल, कांग्रेस और BJP मिलकर आम आदमी पार्टी को तोड़ने की साजिश रच रहे हैं. आम आदमी पार्टी एक जन-आंदोलन है, जिसके आगे कोई टिक नहीं सकता.
राघव चड्ढा सहित आप के 7 सांसदों ने बीजेपी में विलय किया
राघव चड्ढा ने शुक्रवार को बताया कि 7 सांसदों ने बीजेपी में विलय कर लिया है. उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी अपने सिद्धांतों एवं मूल्यों से भटक गई है. चड्ढा के अलावा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह और स्वाति मालीवाल, राजेंद्र गुप्ता और विक्रम साहनी ने भी केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी छोड़ दी है.
कुमार विश्वास सहित ये नेता भी पार्टी से कर चुके हैं किनारा
इससे पहले भी कई दिग्गज नेता आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे चुके हैं. जिनमें पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी और कवि कुमार विश्वास शामिल हैं. 2015 में आम आदमी पार्टी की पूर्व प्रवक्ता शाजिया इल्मी ने पार्टी छोड़ दी और बाद में भाजपा में शामिल हो गईं. इसके बाद वरिष्ठ नेता कपिल मिश्रा ने भी 2017 में पार्टी छोड़ दी. 2018 में संस्थापक सदस्य आशीष खेतान ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए सक्रिय राजनीति से पूरी तरह से किनारा कर लिया.
ये भी पढ़ें: क्या राघव चड्डा ने मर्जर नहीं दल-बदल किया है, संसद की सदस्यता रहेगी या जाएगी; क्या कहता है कानून?
स्वाति मालीवाल BJP में शामिल, अरविंद केजरीवाल को बताया गद्दार, कई राज खोले
आप नेता आतिशी ने दिया प्रवेश वर्मा को जवाब, कहा- केजरीवाल के घर की तस्वीरें फर्जी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










