संभल की शाही जामा मस्जिद की रंगाई-पुताई का काम शुरू, ASI की निगरानी में काम जारी
Published by : Neha Kumari Updated At : 16 Mar 2025 2:50 PM
sambhal mosque
Sambhal Jama Masjid Painting: इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश पर उत्तर प्रदेश के संभल की शाही जामा मस्जिद की रंगाई रविवार से शुरू हो गई. एएसआई टीम की निगरानी में मस्जिद की बाहरी दीवारों की पुताई की जा रही है.
Sambhal Jama Masjid Painting: इलाहाबाद हाई कोर्ट द्वारा दिए गए आदेश के अनुसार उत्तर प्रदेश के संभल की शाही जामा मस्जिद की रंगाई-पुताई का काम रविवार से शुरू कर दिया गया है. 12 मार्च को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने एएसआई की टीम को एक सप्ताह के भीतर मस्जिद की रंगाई कराने का निर्देश दिया था. जिसके बाद मस्जिद का मूल्यांकन करने के लिए 13 मार्च को एएसआई की टीम मस्जिद पहुंची. संभल जिला अदालत में मस्जिद पक्ष का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील शकील वारसी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार रविवार से मस्जिद के बाहरी दीवारों पर रंग करने का काम शुरू किया गया है.
एएसआई की टीम ने किया जायजा
जायजा लेने के लिए एएसआई की टीम शनिवार को मस्जिद पहुंची. इस दौरान उन्होंने मस्जिद के पश्चिमी हिस्से का निरीक्षण किया. जानकारी के मुताबिक दिल्ली से दो पेशेवर पेंटर को मस्जिद की पुताई के लिए बुलाया गया है. पेंटरों ने यह आश्वासन दिया है कि वे कोर्ट का आदेश मानते हुए सावधानी के साथ बिना संरचना को नुकसान पहुंचाए कार्य करेंगे.
प्राभात खबर की प्रीमियर स्टोरी पढ़े: पीएम मोदी का अगला पॉडकास्ट अमेरिका के लेक्स फ्रीडमैन करेंगे, पॉडकास्टर का ये है परिचय | Lex Fridman
हाई कोर्ट का निर्देश
रमजान शुरू होने से पहले मस्जिद कमेटी ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में मस्जिद की रंगाई-पुताई को लेकर याचिका डाली थी. इस याचिका को कोर्ट द्वारा आंशिक रूप से स्वीकार किया गया है. 8 अप्रैल को जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल द्वारा इस मामले की सुनवाई करते हुए मस्जिद के बाहरी दीवारों को रंगने की अनुमति दी गई. लेकिन किसी भी प्रकार के संरचनात्मक बदलाव के लिए कोर्ट की तरफ से अनुमति नहीं दी गई. इसके अलावा कोर्ट द्वारा मस्जिद के बाहर लाइट्स लगाने को भी कहा गया है.
कितने मजदूर करेंगे रंगाई का काम?
जानकारी के मुताबिक 10 मजदूरों को रंगाई के काम के लिए लगाया गया है. इस पूरे रंगाई के दौरान एएसआई की टीम और पुलिस अधिकारी कार्यस्थल पर मौजूद रहेंगे. मस्जिद कमेटी के वकील ने बताया है कि मस्जिद की रंगाई के लिए हरा, सफेद और गोल्डन रंग का उपयोग किया जाएगा.
प्राभात खबर की प्रीमियर स्टोरी पढ़े: उ कइसन होली जउन आपन लोग, आपन माटी संग ना मनाइल जाये : भरत शर्मा व्यास Bharat Sharma Vyas
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










