Roti Lady Viral Video: मॉडर्न ड्रेस पहन रोटी बनाती लड़की का वीडियो वायरल, कस्टमर की लगी रहती है लाइन

Updated:
विज्ञापन

Roti Lady Viral Video

Roti Lady Viral Video: सोशल मीडिया में कब कौन पलभर में फेमस हो जाए, इसका अंदाजा कोई नहीं लगा सकता है. इसके कई उदाहरण हाल के दिनों में देखने को मिले हैं. इस समय एक मॉडर्न ड्रेस पहनकर रोटी बनाती लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

Roti Lady Viral Video: सोशल मीडिया में इन दिनों एक पराठे बेचती लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. लड़की कभी केले का पराठा बनाती दिखती है, तो कभी अंडे के पराठे बनाते दिख जाती है. आपने भी सोशल मीडिया में जरूर उस लड़की को देखा होगा. खूबसूरत ड्रेस में नजर आने वाली लड़की रोटी लेडी के नाम से फेमस हो रही है. बड़ी बात है कि उसके पास ग्राहकों की लंबी लाइन लगी रहती है. घंटों इंतजार कर लोग उसके हाथ के बनी रोटी खाना पसंद करते हैं.

थाईलैंड की रहने वाली है रोटी लेडी

रोटी लेडी के नाम से मशहूर हो रही है, मॉडर्न लड़की थाईलैंड की रहने वाली है. उसके काम में उसकी बहन भी हाथ बंटाती है. दोनों बहनें शानदार पराठे और स्ट्रीट फूड बनाती हैं. खाना बनाने के अलावा दोनों बहनें अपने मॉडर्न स्टाइल को लेकर चर्चा में हैं. स्वादिष्ट रोटी खाने के साथ-साथ लोग उन्हें अंदाज को भी देखने आते हैं.

केले के पराठे के लिए फेमस है रोटी लेडी

सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही रोटी लेडी के नाम से मशहूर मॉडर्न लड़की के वीडियो को पूई रोटी लेडी (PUY ROTI LADY) के नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो में ‘रोटी लेडी’ केले के पराठे, अंडे के पराठे बनाती दिख रही है. कमाल की बात है कि पूई बहनें हाथों के सहारे पतली रोटी बेलती है और उसे तेल में पकाती है. रोटी तैयार करने के बाद उसे शानदार तरीके से सजाकर लोगों को परोसती हैं. खाना बनाना और परोसने का अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है.

सोने की बुलेट

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola