Rekha Gupta : स्कूलों में मनमानी! दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता गुस्से में, देखें वीडियो

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 16 Apr 2025 10:49 AM

विज्ञापन

Delhi CM Rekha Gupta

Rekha Gupta : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का एक वीडियो सामने आया है. इसमें वह किसी से मोबाइल में बात करतीं नजर आ रहीं हैं. वह गुस्से में हैं. देखें वीडियो में आखिर क्या है माजरा?

विज्ञापन

Rekha Gupta : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें वह मोबाइल पर बात कर रहीं हैं और गुस्से में हैं. उन्होंने मंगलवार सुबह शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी को मोबाइल पर निर्देश दिया कि क्वीन मैरी स्कूल, मॉडल टाउन को सचिवालय बुलाया जाए. उन्हें मैसेज दें कि उनका रजिस्ट्रेशन रद्द किया जा रहा है. यह चेतावनी देते हुए सीएम ने उन्हें तुरंत बुलाने को कहा गया. देखें वीडियो

क्वीन मैरी स्कूल की शिकायत मिली सीएम रेखा गुप्ता को

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के सख्त तेवर उस समय सामने आए जब बड़ी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों के साथ शालीमार बाग स्थित सीएम आवास पहुंचे. जनसंवाद कार्यक्रम में क्वीन मैरी स्कूल, मॉडल टाउन के छात्रों के अभिभावकों ने मुख्यमंत्री से शिकायत की. उन्होंने सीएम को बताया कि स्कूल द्वारा गलत तरीके से फीस वसूली की जा रही है. बच्चों को स्कूल से निकाला जा रहा है, जिस पर मुख्यमंत्री ने कड़ा रुख अपनाया.

तत्काल जांच कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मामले पर तुरंत संज्ञान लिया. उन्होंने अधिकारियों को तत्काल जांच कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार शिक्षा में पारदर्शिता, समान अवसर और बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. हर बच्चे को न्याय, सम्मान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना हमारी सरकार की प्राथमिकता है.

स्कूलों को नोटिस जारी किया गया

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कहा कि कई स्कूलों के अभिभावक लगातार मिलकर अपनी परेशानियां साझा कर रहे हैं. किसी भी स्कूल को अभिभावकों या बच्चों को धमकाने का अधिकार नहीं है. साथ ही, स्कूल से निकालने या मनमानी फीस बढ़ाने का अधिकार किसी भी स्कूल को नहीं है. नियमों का पालन अनिवार्य है, उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई होगी. शिकायतों वाले सभी स्कूलों को नोटिस जारी कर दिया गया है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola