ePaper

Rain Havoc: 21 से 26 अप्रैल तक भारी बारिश, गरज-चमक के साथ पड़ेंगे छींटे, जानें अगले 7 दिनों का मौसम

Updated at : 22 Apr 2025 6:35 AM (IST)
विज्ञापन
Rain Alert

Rain Alert, सांकेतिक तस्वीर

Rain Havoc: देश के कई हिस्सों में मौसम बदल गया है. आईएमडी का अनुमान है कि पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में मौसम के तेवर अभी तल्ख रहेंगे. कई इलाकों में बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने अगले सात दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Rain Havoc: देश के कई हिस्सों में मौसम का अलग रंग दिखाई दे रहा है. उत्तर भारत, मध्य भारत समेत कई और हिस्सों में अब भीषण गर्मी की दस्तक हो गई है. मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए हीट वेव का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के मुताबिक आने वाले पांच छह दिनों में कई हिस्सों में तापमान 3 से लेकर 6 डिग्री तक बढ़ जाएगा. इस बीच पूर्वोत्तर भारत और उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बारिश का दौर जारी है. बीते तीन दिनों से जम्मू कश्मीर में भयंकर बारिश हुई. रामबन जिले में बारिश का तीन दिनों में भरपूर कहर दिखा. इसके अलावा उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में भी बारिश हुई. पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भी भारी और तेज हवा चल रही है. मौसम का मिजाज बदल गया है.

जारी रहेगा गरज चमक के साथ भारी बारिश का दौर

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले सात दिनों तक पूर्वोत्तर भारत में गरज चमक के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक तेज हवाओं का दौर भी जारी रह सकता है. आईएमडी के मुताबिक

  • 21 अप्रैल को पूर्वी भारत में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है, कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है.
  • 21 से 26 अप्रैल के दौरान असम और मेघालय में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.
  • 22 से 26 अप्रैल के दौरान अरुणाचल प्रदेश में और 21-23 अप्रैल को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना है.

दक्षिण भारत के कई राज्यों में जारी है बारिश

पूर्वोत्तर भारत के अलावा दक्षिण भारत के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है. कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, केरल और माहे में गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने की संभावना है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे से 50 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है. कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है. कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है.

कैसा है देशभर का मौसमी सिस्टम

स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में ट्रफ के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है. एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन मध्य पाकिस्तान और उससे सटे उत्तर-पश्चिमी राजस्थान पर बना हुआ है. एक ट्रफ मध्य पाकिस्तान और उससे सटे उत्तर-पश्चिमी राजस्थान पर बने चक्रवाती परिसंचरण से मध्य बांग्लादेश, दक्षिण उत्तर प्रदेश, झारखंड और उत्तर गंगीय पश्चिम बंगाल तक फैला हुआ है. एक उत्तर-दक्षिण टर्फ उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश से विदर्भ, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच मन्नार की खाड़ी तक औसत समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर फैली हुई है. असम पर भी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. इन मौसमी गतिविधियों के कारण देश के कई हिस्सों में मौसम बदल गया है.

अगले 24 घंटों का मौसम

अगले 24 घंटों के दौरान कई इलाकों में बारिश की संभावना है. स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पूर्वोत्तर भारत और पश्चिमी हिमालय के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. पश्चिमी हिमालय के ऊपरी इलाकों में कुछ स्थानों पर बर्फबारी भी हो सकती है. इसके अलावा केरल और तटीय आंध्र प्रदेश तथा तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

Also Read: Weather Forecast: 4 से 6 डिग्री तक बढ़ जाएगा पारा, Heat Wave अलर्ट, जानें 21 से 26 अप्रैल का मौसम

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola