Weather Forecast: 4 से 6 डिग्री तक बढ़ जाएगा पारा, Heat Wave अलर्ट, जानें 21 से 26 अप्रैल का मौसम
Published by : Pritish Sahay Updated At : 21 Apr 2025 4:39 PM
heat wave
Weather Forecast: उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में गर्मी का पारा चढ़ रहा है. IMD ने भीषण गर्मी की चेतावनी भी जारी की है. मौसम विभाग का अनुमान है कि तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा हो सकता है.
Weather Forecast: देश के कई राज्यों में मौसम बदल गया है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी इलाकों में बीते दो दिनों से झमाझम बारिश हो रही है. जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी के साथ तेज हवा ने आम जनजीवन को काफी प्रभावित किया है. रामबन में भयंकर बारिश से आई बाढ़ के कारण कई रास्ते बंद हो गए हैं. पूर्वी और उत्तरी पूर्वी भारत के कई राज्यों में भी बारिश और तेज हवा का दौर जारी है. इधर, उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों खास कर मैदानी इलाकों में गर्मी बढ़ने लगी है. बिहार, यूपी, राजस्थान, झारखंड, पंजाब, हरियाणा समेत अन्य राज्यों में गर्मी का पारा चढ़ने लगा है. मौसम विभाग का अनुमान है कि इस सप्ताह तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस का इजाफा होगा.
4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है तापमान
मौसम विभाग ने अनुमान जाहिर किया है कि इस सप्ताह के अंदर उत्तर भारत में गर्मी का पारा 4 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है. उत्तर पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. मध्य भारत और पूर्वी भारत में भी तापमान में इजाफा होगा. पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ाने का मौसम विभाग का पूर्वानुमान है. कई इलाकों में लिए विभाग ने हीट वेव अलर्ट भी जारी किया है.
दिल्ली में गर्मी का पारा चढ़ा
दिल्ली में बीते दिनों की बादल और तेज हवा के बाद एक बार फिर गर्मी का दौर शुरू हो गया है. रविवार को दिल्ली में जबरदस्त गर्मी पड़ी. रविवार को पीते तीन सालों में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पारा सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक रहा.
पिछली बार शहर में इतना अधिक न्यूनतम तापमान 2022 में रिकॉर्ड किया गया था. मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है. सोमवार को भी दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ रही है.
भारत में अगले सात दिनों का मौसम का हाल
- उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 6 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है.
- मध्य भारत और गुजरात में अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस का इजाफा होने की उम्मीद है.
- पूर्वी भारत में अगले 4 दिनों में अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है.
हीट वेव अलर्ट
- 21 से 26 अप्रैल के बीच पूर्वी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में IMD ने हीट वेव अलर्ट जारी किया है.
- 21 से 25 अप्रैल मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में हीट वेव अलर्ट
- 22 से 25 अप्रैल के बीच हरियाणा, ओडिशा में लू चलने की संभावना है.
- 22 से 26 अप्रैल उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में हीट वेव की स्थिति रह सकती है.
- 23 से 25 अप्रैल को पंजाब के विभिन्न इलाकों में भीषण गर्मी के साथ लू की संभावना
- 25 से 26 अप्रैल को बिहार और झारखंड में हीट वेव की स्थिति रहेगी.
भीषण बारिश का दौर भी जारी
भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ने लगी है. वहीं कई इलाकों में अभी भी बारिश का दौर जारी है. उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों. पूर्वोत्तर राज्य, और दक्षिण भारत के कई इलाके मौसम की मार झेल रहे हैं. आंधी बारिश का दौर जारी है. जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय में बारिश जारी है. कई इलाकों में बारिश के साथ तेज हवा का दौर जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










