Rain And Cold Alert: 5-6-8-9 और 10 जनवरी को भारी बारिश, पहाड़ों से मैदान तक ठंड का अलर्ट, पूरे सप्ताह रहेगा कोहरा
5,6,8,9,10 जनवरी तक बारिश, पहाड़ों से मैदान तक ठंड का अलर्ट
Rain And Cold Alert: मानसून भले ही चला गया हो लेकिन कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है. जम्मू कश्मीर और पास-पास के इलाकों में जोरदार बारिश का दौर जारी है. आईएमडी का अनुमान है कि आगामी दिनों में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के साथ-साथ तमिलनाडु, केरल और माहे में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है.
Rain And Cold Alert: मानसून के दौरान देश के कई हिस्सों में औसत से ज्यादा बारिश हुई. लेकिन मानसून के जाने के बाद भी कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है. उत्तर भारत और दक्षिण भारत के कई राज्यों में हल्की से लेकर मध्यम और कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना बन रही है. आईएमडी ने भारी बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद से लेकर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्से और दक्षिण भारत के तमिलनाडु, केरल और माहे में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की बहुत अधिक संभावना है.
इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, गिरेगा पारा (Heavy Rain Alert)
भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि 5 और 6 जनवरी को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में हल्की से लेकर मध्य दर्जे की बारिश हो सकती है. 6 जनवरी को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की बहुत अधिक संभावना है. 5 और 6 जनवरी को उत्तराखंड के कुछ इलाकों में पाला पड़ने की बहुत अधिक संभावना है. 8 और 9 जनवरी को तमिलनाडु में कुछ जगहों पर गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है .9 और 10 जनवरी को तमिलनाडु, केरल और माहे में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है.
पहाड़ों से मैदानों तक ठंड और शीतलहर का अलर्ट
उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में कड़ाके की सर्दी के साथ-साथ शीतलहर का प्रकोप है. मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में 5 से 7 जनवरी के दौरान, झारखंड में 5 जनवरी, पश्चिमी राजस्थान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में 5 से 7 जनवरी के दौरान, मध्य प्रदेश, बिहार और गंगीय पश्चिम बंगाल में 5 से 6 जनवरी को कोल्ड अलर्ट जारी रह सकता है. इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में 6 से 9 जनवरी के दौरान, पश्चिमी राजस्थान में 8 से 10 के दौरान, पूर्वी राजस्थान में 6 से 10, छत्तीसगढ़ में 6 से 8 जनवरी, झारखंड में 6 और 7 जनवरी को शीतलहर चलने की बहुत संभावना है.
इस सप्ताह कई इलाकों में छाया रह सकता है घना कोहरा
भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत में अगले 4 से 5 दिनों के दौरान सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की बहुत संभावना है. इसके अलावा अगले 4 से 5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत में सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है. आईएमडी के मुताबिक 10 जनवरी तक हिमाचल प्रदेश, 9 से 12 जनवरी के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, 7 जनवरी तक छत्तीसगढ़, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और ओडिशा, 6 जनवरी तक गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल और झारखंड, 12 जनवरी तक बिहार, 10 जनवरी तक असम और मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.
Also Read: Kal ka Mausam : 10 जनवरी तक रहेगा ठंडी हवाओं का असर, इन राज्यों में शीतलहर का अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










