Rain Alert: 13,14,15,16,17 दिसंबर तक बारिश की चेतावनी, इन राज्यों में बढ़ेगी सर्दी, आईएमडी का अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

Rain Alert: बदल रहा मौसम, बारिश, सर्दी और कोहरे का कहर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Cold and Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है. पश्चिमी विक्षोभ और मौसमी तंत्र के प्रभाव से कई इलाकों सर्दी, कोहरे और बारिश का प्रकोप जारी रहेगा. आईएमडी के मुताबिक 13 से 17 दिसंबर तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र जम्मू-कश्मीर समेत कई और जगहों पर बारिश की संभावना है.

विज्ञापन

Rain Alert: देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल रहा है. कहीं बारिश की संभावना है तो कई इलाकों में कड़ाके की सर्दी के साथ शीतलहर का प्रकोप दिख रहा है. कुछ राज्यों में घना कोहरा जम रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि 13 दिसंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है. इसके कारण उत्तर भारत के कई इलाकों में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक 13 से 17 दिसंबर तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र जम्मू-कश्मीर- लद्दाख समेत कई और इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है.

विज्ञापन
Rain alert, pti image

बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

मौसम विभाग का अनुमान है कि 14 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी हल्की बारिश की संभावना है. कई इलाकों में बर्फबारी का भी अनुमान है. 14 दिसंबर तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ जगहों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने की संभावना है. कई इलाकों में तेज हवा भी चल सकती है.

Rain alert, pti image

कई राज्यों में शीतलहर की चेतावनी

आईएमडी ने अपने मौसम अपडेट में बताया कि मध्य और उससे सटे पूर्वी और उत्तरी प्रायद्वीपीय भारत में 14 दिसंबर तक शीत लहर जारी रह सकती है. उत्तर भारत के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. पंजाब और हरियाणा का भी सर्दी से बुरा हाल है.

Weather forecast, pti image

आईएमडी के मुताबिक 12 और 13 दिसंबर को मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर शीतलहर की स्थिति जारी रह सकती है. 12 से 14 दिसंबर के दौरान तेलंगाना और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में शीतलहर की स्थिति रह सकती है.

आईएमडी के मुताबिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में 12 और 13 दिसंबर, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 12 से 14 दिसंबर के दौरान सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.

पूर्वोत्तर भारत के नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी घने कोहरे की संभावना है. हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ इलाकों में 12 से 16 दिसंबर के दौरान, हिमाचल प्रदेश में 12 से 14, ओडिशा में 12 से 13 और पंजाब में 13 से 16 दिसंबर के दौरान सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की बहुत संभावना है.

Also Read: Aaj ka Mausam : छाएगा घना कोहरा, चलेगी शीतलहर, आया IMD का अलर्ट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola