राहुल गांधी ने कर्नाटक के सीएम सिद्धरमैया को लिखा पत्र, कहा- प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े मामले में पीड़िताओं की सहायता करें
Congress leader Rahul Gandhi / file photo
राहुल गांधी ने कर्नाटक के सीएम सिद्धरमैया को लिखा पत्र लिखकर कहा है कि प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े मामले में पीड़िताओं की सहायता करें.
कांग्रेस नेता और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को पत्र लिखा है. इस पत्र में उन्होंने प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े मामले में पीड़िताओं को हर तरह की सहायता मुहैया कराने को कहा है. उन्होंने पत्र में लिखा कि मैं आपसे पीड़ितों को हर संभव सहायता देने का अनुरोध करता हूं. यह सुनिश्चित करना हमारा सामूहिक कर्तव्य है कि इन जघन्य अपराधों के लिए जिम्मेदार सभी पक्षों को सजा दी जाए.
इधर, कर्नाटक के गृह मंत्री गंगाधरैया परमेश्वर ने शनिवार को कहा कि राज्य के कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने प्रज्वल रेवन्ना और उनके पिता एचडी रेवन्ना के खिलाफ दूसरा लुकआउट नोटिस जारी किया है. गृह मंत्री ने कहा कि नोटिस कल जारी किया गया था और दोनों को शाम तक इसका जवाब देना होगा.
अपहरण का एक नया मामला दर्ज
आपको बता दें कि कर्नाटक के पूर्व मंत्री एचडी रेवन्ना और उनके बेटे प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ एक और मामला दर्ज किया गया है जो अपहरण का है. पुलिस की ओर से इस संबंध में जानकारी दी गई है. पुलिस ने कहा है कि नया मामला गुरुवार रात को दर्ज किया गया है. हासन जिले की होलेनरसीपुरा सीट से जनता दल (सेक्यूलर) विधायक रेवन्ना देश के पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा के पुत्र और पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के बड़े भाई हैं.
Read Also : Prajwal Revanna की जर्मनी यात्रा पर विदेश मंत्रालय ने कहा- न तो कोई मंजूरी मांगी गई और न दी गई
कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने क्या कहा
इससे पहले कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने शुक्रवार को कहा कि जनता दल (सेक्युलर) के विधायक एवं पूर्व मंत्री एच डी रेवन्ना को उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न और अपहरण के मामलों के सिलसिले में दूसरा नोटिस भेजने का काम किया गया है. उल्लेखनीय है कि रेवन्ना के बेटे एवं हासन से जद (एस) सांसद प्रज्वल रेवन्ना भी बलात्कार और यौन उत्पीड़न के मामलों का सामना कर रहे हैं. कुछ दिन पहले प्रज्वल की कथित संलिप्तता वाले कई वीडियो और तस्वीरों के सामने आने के बाद से विपक्ष लगातार हमलावर है. प्रज्वल की बात करें तो वह हासन सीट से बीजेपी-जद(एस) गंठबंधन के उम्मीदवार हैं जहां 26 अप्रैल को लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










