'उस दिन सिंगापुर में…' असम सरकार से राहुल गांधी ने की मांग, गुवाहाटी में दी सिंगर जुबीन गर्ग को श्रद्धांजलि

Published by : Pritish Sahay Updated At : 17 Oct 2025 5:57 PM

विज्ञापन

Rahul Gandhi Assam Visit

Rahul Gandhi Assam Visit: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को गायक जुबिन गर्ग को गुवाहाटी के बाहरी इलाके सोनापुर में उस स्थान पर श्रद्धांजलि अर्पित की. राहुल गांधी ने उस मंच पर एक पारंपरिक असमिया दुपट्टा 'गामोसा' और पुष्पांजलि अर्पित की, जहां गायक का अंतिम संस्कार किया गया था. उनके साथ असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव और असम प्रभारी जितेंद्र सिंह, असम विधानसभा में विपक्ष के नेता देवव्रत सैकिया और राज्य के पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी थे.

विज्ञापन

Rahul Gandhi Assam Visit: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को गुवाहाटी पहुंचकर गायक जुबीन गर्ग को श्रद्धांजलि अर्पित की. राहुल गांधी ने कहा कि असम सरकार का कर्तव्य है कि वह जुबिन गर्ग की मौत की पारदर्शी जांच करे और उनके परिवार को बताए कि सिंगापुर में वास्तव में क्या हुआ था. उन्होंने यह भी कहा कि जुबिन गर्ग के परिवार और असम के लोगों को यह जानने का अधिकार है कि सिंगापुर में जुबिन साथ क्या हुआ था. राहुल गांधी ने कहा “मैंने परिवार से बात की, और उन्होंने मुझसे केवल एक ही बात कही- हमने अपने ज़ुबीन को खो दिया है और हम बस यही चाहते हैं कि सच्चाई सामने आए. सरकार का कर्तव्य है कि जो कुछ हुआ है उसकी तुरंत जांच करे, पारदर्शी तरीके से जांच करे, और परिवार को बताए कि सिंगापुर में वास्तव में क्या हुआ था.”

राहुल गांधी ने लगाया नाहोर का पौधा

जिस समय राहुल गांधी जुबिन गर्ग को श्रद्धांजलि दे रहे थे उस समय वहां मौजूद लोगो जुबिन को न्याय मिले’ और ‘जुबिन की जय’ के नारे लगाए. राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेता जमीन पर बैठकर वहां आयोजित ‘नाम कीर्तन’ में भी हिस्सा लिया. कांग्रेस नेता ने श्मशान घाट पर ‘नाहोर’ (भारतीय गुलाब शाहबलूत) का पौधा भी लगाया. इस पौधे को गायक जुबिन काफी पसंद करते थे. पार्टी के एक नेता ने बताया कि राहुल गांधी नयी दिल्ली रवाना होने से पहले शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करने के लिए गायक के आवास पर भी जाएंगे.

भारत रत्न देने के सवाल पर क्या बोले राहुल गांधी

राहुल गांधी से जब पूछा गया कि क्या वह दिवंगत गायक जुबीन गर्ग के लिए भारत रत्न की मांग करेंगे…इस पर राहुल गांधी ने कहा “मैं विषय से भटकना नहीं चाहता. मैं चर्चा को संवेदना व्यक्त करने और असम के लोगों को यह बताने से नहीं रोकना चाहता कि हम जुबीन गर्ग से प्यार करते हैं. हम उन्हें सम्मान देना चाहते हैं. लेकिन, सबसे पहले हम पारदर्शिता और न्याय चाहते हैं. सिंगापुर में जो हुआ, असम में हर किसी को यह पता होना चाहिए. और यह जितनी जल्दी हो, उतना ही बेहतर है.”

सीएम हिमंता ने किया था कटाक्ष

राहुल गांधी के असम दौरे से पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को कटाक्ष करते हुए कहा था कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का जुबिन गर्ग को श्रद्धांजलि देने के लिए दौरा उनके निधन के 28 दिन बाद हो रहा है. उन्होंने तंज भरे लहजे में यह भी कहा था कि… लेकिन यह कहा जा सकता है कि “नहीं आने से अच्छा है देरी से आना.” मीडिया से बात करते हुए सीएम सरमा ने कहा था ‘हमें उम्मीद थी कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी या कोई अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता गायक के अंतिम संस्कार में मौजूद रहेगा.’

19 सितंबर को हुई थी गर्ग की मौत

सिंगापुर में समुद्र में स्कूबा डाइविंग के दौरान 19 सितंबर को जुबिन गर्ग की मौत हो गयी थी. गुवाहाटी के पास 23 सितंबर को राजकीय सम्मान के साथ जुबिन का अंतिम संस्कार किया गया था. असम सरकार ने उनकी मौत के कारणों की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola