Kalyan Banerjee Viral Video: धनखड़ की मिमिक्री करने वाले कल्याण बनर्जी ने अब नितिन गडकरी को घेरा, जमकर लिए मजे

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 17 Dec 2025 9:59 PM

विज्ञापन

कल्याण बनर्जी और नितिन गडकरी, फोटो एक्स

Kalyan Banerjee Viral Video: सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव के बीच संसद परिसर में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने नितिन गडकरी को पकड़कर जमकर मजे लिए. टीएमसी सांसद की बातों पर गडकरी भी जमकर ठहाके लगाए. कल्याण बनर्जी का मजाकिया अंदाज वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

Kalyan Banerjee Viral Video: पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ की मिमिक्री करने वाले टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने बुधवार को संसद परिसर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पकड़ लिया. बनर्जी ने घुसपैठ को लेकर जमकर मजे लिए. कल्याण बनर्जी कहते हैं, एक ही मुद्दा है मोदी जी को, नितिन जी को, राजनाथ जी को…घुसपैठिया…घुसपैठिया…घुसपैठिया पश्चिम बंगाल में. मिमिक्री करते हुए कल्याण बनर्जी आगे कहते हैं, एक करोड़ घुसपैठिया है, उसको निकाल बाहर करना है…एक भी मिला. इसके जवाब में हंसते हुए गडकरी कहते हैं, आपको जिम्मेदारी देते हैं घुसपैठिया के लिए.

गडकरी के कान में बनर्जी ने कुछ बोला, फिर जमकर लगे ठहाके

कल्याण बनर्जी आगे नितिन गडकरी के करीब जाते हैं और उनके कानों में कुछ बोलते हैं, जिसके बाद वहां मौजूद सभी लोग ठहाके लगाने लगते हैं. इसके बाद गडकरी अपनी गाड़ी की ओर बढ़ते हैं. जिसपर कल्याण बनर्जी कहते हैं, नितिन जी मुझे लेकर हाईवे पर चलिए. इसपर गडकरी कहते हैं, ये हाइड्रोजन गाड़ी है. इसपर बनर्जी आगे कहते हैं, गडकरी जी गाड़ियों का आप क्या करेंगे. नौकरों को जो गाड़ियां देते हैं, उसे हम लोगों के पास भेज दीजिए. टीएमसी सांसद की बातों को सुनकर मुस्कुराते हुए गडकरी अपनी गाड़ी पर बैठ जाते हैं.

पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ की मिमिक्री करके सुर्खियों में आए थे कल्याण बनर्जी

टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी संसद परिसर में पिछले साल पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ की मिमिक्री कर सुर्खियों में आए थे. सदन से निलंबित सांसदों के साथ कल्याण बनर्जी जब धनखड़ की मिमिक्री कर रहे थे, तब राहुल गांधी उनका वीडियो बना रहे थे. जिसके बाद बनर्जी और राहुल गांधी की जमकर आलोचना की गई थी. धनखड़ ने भी राज्यसभा में विपक्ष की जमकर आलोचना की थी. दरअसल पिछले साल संसद की सुरक्षा में चूक को लेकर विपक्ष ने 14 दिसंबर से लेकर 21 दिसंबर तक सदन में जमकर हंगामा किया था. जिसके बाद 146 सांसदों को सस्पेंड कर दिया गया था. विरोध में 19 दिसंबर को सांसदों ने मकर द्वार के पास बैठकर प्रदर्शन किया था. उसी समय कल्याण बनर्जी ने मिमिक्री की थी.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola