Priyanka Gandhi : प्रियंका गांधी के पीछे संसद पहुंचना चाहते हैं राॅबर्ट वाड्रा, उनके वायनाड से चुनाव लड़ने पर जताई खुशी

राॅबर्ट वाड्रा ने कहा है कि प्रियंका उनसे पहले संसद पहुंच रही हैं, वे उचित समय में उनका अनुसरण करेंगे.
Priyanka Gandhi : कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के वायनाड से उपचुनाव लड़ने पर उनके पति राॅबर्ट वाड्रा खुशी जताई है. राॅबर्ट वाड्रा ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि प्रियंका गांधी वायनाड से चुनाव लड़ रही हैं, मैं चाहता हूं कि वे संसद पहुंचें. पीटीआई न्यूज एजेंसी से बात करते हुए वाड्रा ने कहा मुझे उम्मीद है कि वायनाड की जनता उन्हें अच्छे जनादेश से जीत दिलाएगी. राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान वायनाड और रायबरेली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था और अब वे वायनाड सीट से इस्तीफा देंगे, इसकी जानकारी कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को दी थी. राहुल के इस्तीफे के बाद वायनाड में उपचुनाव होगा, जिसमें कांग्रेस की प्रत्याशी प्रियंका गांधी होंगी.
प्रियंका मुझसे पहले संसद पहुंच रहीं हैं
प्रियंका गांधी को बधाई देते हुए राॅबर्ट वाड्रा ने इस बात के भी संकेत दिए कि वे भी चुनाव लड़ेंगे. वाड्रा ने कहा कि प्रियंका मुझसे पहले संसद पहुंच रही हैं, जब भी उचित समय आएगा मैं उनका अनुसरण करूंगा. राॅबर्ट वाड्रा कई बार इस बात के संकेत दे चुके हैं कि वे लड़ेंगे. चुनाव प्रचार के दौरान भी उन्होंने यह कहा था कि कई इलाके के लोग उनसे यह मांग करते हैं कि वे अमेठी से चुनाव लड़ें. चुनाव इससे पहले जब कांग्रेस पार्टी ने यह घोषणा की कि प्रियंका गांधी वायनाड से उपचुनाव लड़ेंगी तो उन्होंने अपने एक्स हैंडल से उनकी एक तस्वीर पोस्ट की थी और उन्हें बधाई दी थी.
Also Read : Priyanka Gandhi दक्षिण भारत से कर रही हैं राजनीति में एंट्री, जानें क्या हैं इसके सियासी मायने
पटना में बीमा भारती के आवास में घुसी पुलिस, ‘बेटे को थाना भेज दिजिएगा..’ कहकर वापस लौटे पुलिसकर्मी
T20 World Cup 2024: वेस्टइंडीज ने अफगानिस्तान को 104 रनों से रौंदा
जनता ने बीजेपी को सबक सिखाया
पीटीआई के साथ बातचीत में राॅबर्ट वाड्रा ने यह भी कहा कि वो देश की जनता को धन्यवाद देना चाहते हैं क्योंकि उन्होंने बीजेपी को सबक सिखाने का काम किया है. बीजेपी नफरत की राजनीति करती है और लोगों को धर्म के आधार पर बांटना चाहती है. प्रियंका गांधी पहली बार चुनाव लड़ने जा रही हैं, इसके पहले कई बार उनके चुनाव लड़ने की बातें चर्चा में आईं, लेकिन फिर उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा. प्रियंका गांधी पार्टी में महासचिव के पद पर हैं और चुनाव प्रचार के दौरान वे काफी एक्टिव रहती हैं. प्रियंका गांधी अभी 52 साल की हैं और एक्टिव पाॅलिटिक्स में कदम रखने जा रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By रजनीश आनंद
रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.
राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.
रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.
आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.
रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










