Parliament Session : लोकसभा ने जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रेशन बिल 2026 बिना बहस के पास किया, दिनभर के लिए कार्यवाही स्थगित
संसद का लाइव अपडेट (File Photo)
Parliament Session Live : संसद के मानसून सत्र में शुक्रवार को (31 जुलाई) लोकसभा से जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रेशन (संशोधन) विधेयक, 2026 पास हो गया. यह विधेयक बिना बहस के पारित हुआ. दोनों सदनों में काफी हंगामे के बाद दोपहर 12 बजे के बाद दोनों सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई. अब संसद की कार्यवाही सोमवार को शुरू होगी, क्योंकि शनिवार और रविवार को अवकाश रहेगा.
लोकसभा से जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रेशन बिल पास
शुक्रवार को लोकसभा ने जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रेशन बिल लोकसभा से पास कर दिया. इस बिल के पारित होने के बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया, जिसके बाद सदन की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई.
सोमवार तक स्थगित हुई राज्यसभा
विपक्ष के हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही आज पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई.
पवन खेड़ा ने अमित शाह के इस्तीफे की मांग की
कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा कि हिंसा का शिकार हुए लोगों को न्याय मिलना चाहिए और हिंसा करने वालों पर कार्रवाई भी होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि जब पेपर लीक मामले में धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा मांगा गया, तो पेलेट गन घटना में भी संबंधित मंत्री और गृह मंत्री अमित शाह को जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए. अयोध्या राम मंदिर दान में कथित गड़बड़ी के मुद्दे पर खेड़ा ने कहा कि विपक्ष को 'राम विरोधी' बताना गलत है. उन्होंने कहा कि पहले भाजपा और RSS को सावरकर के बारे में उठे सवालों का जवाब देना चाहिए.
JPSC-JSSC विवाद पर क्या बोलीं महुआ माजी
JMM सांसद महुआ माजी ने JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के आरोपों पर कहा कि सरकार ने तुरंत कार्रवाई की है. उन्होंने संसद परिसर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि संबंधित अध्यक्ष से इस्तीफा ले लिया गया है और मामले में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो चुकी है. उन्होंने कहा कि जांच की जिम्मेदारी CID को दी गई है और एजेंसी सक्रियता से जांच कर रही है.
लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित
संसद के मानसून सत्र के दौरान लोकसभा की कार्यवाही शुक्रवार को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. अब सदन की बैठक दोपहर 12 बजे फिर से शुरू होगी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए