दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले दोनों शूटरों का एनकाउंटर, गाजियाबाद पुलिस के साथ हुई मुठभेड़

Updated:
विज्ञापन
Ghaziabad Encounter

Ghaziabad Encounter

Ghaziabad Encounter: बरेली में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारे गए हैं. उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अमिताभ यश ने बताया कि यूपी एसटीएफ और दिल्ली पुलिस के संयुक्त अभियान में गाजियाबाद शहर में मुठभेड़ हुई. मौके से पिस्तौल और कारतूस बरामद किए गए हैं.

विज्ञापन

Ghaziabad Encounter: बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर के बाहर गोलीबारी करने के दोनों आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारे गए हैं. बुधवार को गाजियाबाद में उत्तर प्रदेश STF और दिल्ली पुलिस की अपराध जांच इकाई से हुई मुठभेड़ हुई, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे. बाद में दोनों ने दम तोड़ दिया. इससे पहले 12 सितंबर को हमलावरों ने दिशा पाटनी के घर के बाहर कई राउंड गोलियां चलाई थीं जिससे इलाके में दहशत फैल गई थी. इस सिलसिले में बरेली कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया था. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे.

मौके से मिले पिस्टल और कारतूस

दोनों आरोपी के नाम रविन्द्र कुमार उर्फ कल्लू और अरुण थे. दोनों शूटर कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बरार और रोहित गोदारा गैंग के सक्रिय सदस्य थे. पुलिस को मुठभेड़ के पास मौके से पिस्टल के साथ कई कारतूस बरामद किए गए हैं. अपर पुलिस महानिदेशक अमिताभ यश ने बताया कि गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की, खुफिया जानकारी जुटाई और पड़ोसी राज्यों के रिकॉर्ड से मिलान भी किया, जिससे शूटरों की पहचान रोहतक के निवासी रविंद्र और सोनीपत में स्थित इंडियन कॉलोनी के निवासी अरुण के रूप में हुई.

गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी में हुई मुठभेड़

पुलिस ने बताया कि बुधवार को एसटीएफ की नोएडा इकाई और दिल्ली पुलिस की एक संयुक्त टीम ने गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी में रविंद्र और अरुण को रोका, इसके बाद इनकी पुलिस के साथ मुठभेड़ होने लगी. जिसमें दोनों आरोपी बुरी तरह घायल हुए, बाद में दोनों की मौत हो गई. अमिताभ यश ने बताया कि रविंद्र और अरुण दोनों रोहित गोदारा-गोल्डी बराड़ गिरोह के सक्रिय सदस्य थे. रविंद्र का आपराधिक इतिहास रहा है और वह पहले भी कई मामलों में शामिल रहा है. 

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola