फिर मौसम की करवट, बारिश-बर्फबारी के साथ चलेगी तेज हवा, अलर्ट जारी

Updated:
विज्ञापन
फिर मौसम की करवट, बारिश-बर्फबारी के साथ चलेगी तेज हवा, अलर्ट जारी

देश के कई हिस्सों में इस सप्ताह मौसम का मिजाज बदल सकता है. आईएमडी के मुताबक उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है, जबकि पश्चिमी हिमालय में 26 से 28 फरवरी और 2 से 4 मार्च के दौरान दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है.

विज्ञापन

Rain Alert: देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. उत्तर-पश्चिम भारत में इस सप्ताह अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है, जबकि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 26 से 28 फरवरी और 2 से 3 मार्च के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक

  • 26 और 27 फरवरी को जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी की संभावना
  • 27 फरवरी को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की संभावना
  • 2 से 4 मार्च के दौरान जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है.

कई राज्यों में बारिश, बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट

  • मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में कई राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है. 26 फरवरी को अंडमान-निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में बारिश के साथ तेज हवा चल सकती है.
  • 26 से 28 फरवरी के बीच केरल और माहे में ऐसा ही मौसम रह सकता है.
  • 27 और 28 फरवरी को सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश और तेज हवा चल सकती है. मौसम विभाग का अनुमान है कि इन इलाकों में गरज के साथ बारिश, बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

पंजाब में घने कोहरे की चेतावनी

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 28 फरवरी तक पंजाब के कुछ इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है. इससे दृश्यता कम हो सकती है और यातायात प्रभावित हो सकता है.

देश के बाकी हिस्सों में सामान्य रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, देश के अन्य हिस्सों में अगले एक सप्ताह के दौरान तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. हालांकि पश्चिम, मध्य, पूर्व और उत्तरी प्रायद्वीपीय भारत के कुछ इलाकों में सप्ताह के अंत तक तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री अधिक रह सकता है.

इन इलाकों में बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार अगले 7 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है. इसके कारण इस सप्ताह कई इलाकों में तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री अधिक रहने की संभावना है. वहीं मध्य भारत में भी अगले 7 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. वहीं पूर्वी भारत में अगले 2 दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद 5 दिनों में 2 से 4 डिग्री तक वृद्धि संभव है.

Also Read: मौसम: वेस्टर्न डिस्टरबेंस का दिखेगा असर, बारिश का अलर्ट जारी

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola