26 से 28 फरवरी और 2-3 मार्च तक मौसम की करवट, आंधी बारिश की संभावना

देश के कई इलाकों में आने वाले दिनों में मौसम करवट ले सकता है. पश्चिमी विक्षोभ के असर से 26 फरवरी से 3 मार्च के बीच मौसम में बदलाव आ सकता है. इस दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में हल्की वर्षा और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है.
Aaj Ka Mausam: दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण 26 से 28 फरवरी और 2 से 3 मार्च के बीच पश्चिमी हिमालय में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है. इसका असर खासतौर पर जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में दिखेगा.

26 फरवरी को अंडमान-निकोबार में बारिश हो सकती है. इसके साथ ही बिजली और तेज हवाएं भी चलने की संभावना है.

26 और 27 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, 27 और 28 फरवरी को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है.

मौसम विभाग का अनुमान है कि पूर्वोत्तर, दक्षिण भारत और कुछ मध्य भारतीय राज्यों में भी हल्की से मध्यम बारिश और गरज की संभावना है.

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के साथ मौसम बदलेगा. वहीं 26 फरवरी को पंजाब और हिमाचल के कुछ इलाकों में सुबह घना कोहरा भी छा सकता है.

मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा. कई इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रह सकता है, जिससे दिन में गर्मी महसूस होगी.

राजस्थान में दिन का तापमान तेजी से बढ़ रहा है. बाड़मेर में पारा 36.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. जयपुर, जोधपुर और बीकानेर समेत कई शहरों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रीतीश सहाय
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










