ePaper

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 मई को QUAD शिखर सम्मेलन में भाग लेने जापान जायेंगे

Updated at : 19 May 2022 8:17 PM (IST)
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 मई को QUAD शिखर सम्मेलन में भाग लेने जापान जायेंगे

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि बैठक में प्रधानमंत्री मोदी के अलावा जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन एवं ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री हिस्सा लेंगे.

विज्ञापन

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 मई को तोक्यो में क्वाड (QUAD) नेताओं के तीसरे शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. बैठक में क्वाड नेताओं को हिंद-प्रशांत से जुड़े घटनाक्रम, साझा हितों से जुड़े समसामयिक वैश्विक मुद्दों पर विचारों के आदान-प्रदान का अवसर मिलेगा. विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

कई देशों के नेता जापान में जुटेंगे

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने साप्ताहित प्रेस वार्ता में संवाददाताओं को बताया कि इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी के अलावा जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन एवं ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री हिस्सा लेंगे.

कई नेताओं के साथ मोदी करेंगे द्विपक्षीय बैठक

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी, जापान के पीएम फुमियो किशिदा और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ऑस्ट्रेलिया के अपने समकक्ष के साथ भी द्विपक्षीय बैठक कर सकते हैं.

Also Read: PM Modi in Nepal: भारत-नेपाल की मित्रता संपूर्ण मानवता के हित का काम करेगी, लुम्बिनी में बोले पीएम मोदी

क्वाड नेताओं की चौथी वार्ता

बागची ने कहा कि मार्च 2021 में डिजिटल माध्यम से हुई पहली बैठक के बाद क्वाड नेताओं के बीच यह चौथी वार्ता होगी. वाशिंगटन में सितंबर 2021 में क्वाड नेताओं ने उपस्थित होकर बैठक में हिस्सा लिया था, जबकि मार्च 2022 में डिजिटल माध्यम से बैठक हुई थी.

सहयोग के नये क्षेत्रों की पहचान करेंगे क्वाड समूह के नेता

प्रवक्ता ने उन्होंने बताया कि समूह के नेता क्वाड पहल एवं कार्यकारी समूहों की प्रगति की समीक्षा करेंगे, साथ ही सहयोग के नये क्षेत्रों की पहचान करने तथा भविष्य के गठजोड़ के लिए सामरिक मार्गदर्शन एवं दृष्टि प्रदान करेंगे.

24 मई को जापान के पीएम संग द्विपक्षीय वार्ता

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी अपनी यात्रा के दौरान 24 मई को जापान के प्रधानमंत्री किशिदा से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किशिदा के साथ यह बैठक दोनों नेताओं को मार्च 2022 में 14वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में हुई चर्चा से आगे संवाद को ले जाने का अवसर प्रदान करेगा.

जापान के कारोबारियों के समारोह में शामिल होंगे मोदी

अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी जापान के कारोबारियों के साथ कारोबारी समारोह में हिस्सा लेंगे तथा जापान में भारतीय समुदाय के लोगों से बातचीत भी करेंगे. प्रवक्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 24 मई को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे. यह बैठक 11 अप्रैल 2022 को डिजिटल माध्यम से हुई दोनों नेताओं की बैठक की कड़ी में होगी.

जो बाइडेन के साथ चर्चा करेंगे पीएम मोदी

उन्होंने बताया कि दोनों नेताओं द्वारा भारत-अमेरिका सामरिक गठजोड़ की समीक्षा करने की संभावना है. दोनों नेताओं के बीच साझा हितों से जुड़े क्षेत्रीय एवं वैश्विक घटनाक्रम पर भी विचारों का आदान-प्रदान होगा.

ऑस्ट्रेलिया के पीएम संग द्विपक्षीय बैठक संभव

बागची ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी, ऑस्ट्रेलिया के अपने समकक्ष के साथ भी द्विपक्षीय बैठक कर सकते हैं. ऑस्ट्रेलिया में 21 मई 2022 को चुनाव हैं. उन्होंने बताया कि इस दौरान दोनों पक्षों के बीच भारत-ऑस्ट्रेलिया समग्र सामरिक गठजोड़ की समीक्षा करने की भी उम्मीद है.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola