Coronavirus India Lockdown : पीएम मोदी 8 अप्रैल को सुबह 11 बजे विपक्ष के नेताओं से कोरोना पर करेंगे चर्चा

Author : ArbindKumar Mishra Published by : Prabhat Khabar Updated At : 04 Apr 2020 5:56 PM

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना वायरस को लेकर लगातार अलग-अलग क्षेत्र के लोगों से बात करे रहे हैं और कोरोना वायरस जैसी महामारी को लेकर चर्चा कर रहे हैं. पीएम मोदी 8 अप्रैल को विपक्ष के नेताओं से वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिये बात करेंगे.

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना वायरस को लेकर लगातार अलग-अलग क्षेत्र के लोगों से बात करे रहे हैं और कोरोना वायरस जैसी महामारी को लेकर चर्चा कर रहे हैं. पीएम मोदी 8 अप्रैल को विपक्ष के नेताओं से वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिये बात करेंगे.

संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 8 अप्रैल को सुबह 11 बजे विपक्ष के नेताओं से बात करेंगे. संसद में जिस पार्टी के सांसद 5 से ज्यादा हैं उनके प्रतिनिधि चर्चा में शामिल होंगे. इसमें कांग्रेस भी शामिल है.

मालूम हो कोरोना वायरस से इस समय पूरा देश परेशान है. मौजूदा समय में कोरोना वायरस से 2902 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 68 लोग की जान जा चुकी है. देश के करीब सभी राज्‍यों में कोरोना का संक्रमण फैल चुका है.

कोरोना के खिलाफ जंग में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के साथ-साथ सभी राज्‍यों की सरकारें पुरी तरह से लगी हुई हैं. स्‍वास्‍थ्‍य विभाग इस पर लगातार नजर बनाये हुए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर रोज कोरोना को लेकर अपडेट ले रहे हैं, अलग-अलग क्षेत्र के लोगों से सीधे बात कर रहे हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना को लेकर सबसे पहले 19 मार्च को जनता कर्फ्यू ( 24 मार्च) की घोषणा की थी, उसके बाद 25 मार्च को देशभर में लॉकडाउन की घोषणा की थी. पीएम मोदी उसके बाद लगातार कोरोना को लेकर अलर्ट पर हैं. उन्‍होंने कोरोना के खिलाफ जंग में सबसे अहम भूमिका निभाने वाले डॉक्‍टरों और नर्सों के साथ बात की और उनका हौसला बढ़ाया. इसके बाद पीएम मोदी ने कोरोना के खिलाफ जंग में अहम भूमिका निभाने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ भी बात की.

पीएम मोदी ने सभी राज्यों के मुख्‍यमंत्रियों के साथ भी वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिये बात की और कोरोना के खिलाफ राज्‍यों की तैयारियों और हालात पर अपडेट लिया, इस दौरान उन्‍हें कई मदद की घोषणाएं की. इसके अलावा पीएम मोदी ने खेल की दुनिया के जाने पहचाने खिलाडियों के साथ भी बात की. अब अगली कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विपक्ष के नेताओं के साथ बात करने वाले हैं.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola