PM Modi In Mahakumbh: 5 फरवरी को प्रयागराज जाएंगे पीएम मोदी, महाकुंभ में करेंगे पवित्र स्नान

Updated:
विज्ञापन

PM Modi In Mahakumbh

PM Modi In Mahakumbh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 फरवरी को प्रयागराज जाने वाले हैं, जहां महाकुंभ में पवित्र स्नान करेंगे.

विज्ञापन

PM Modi In Mahakumbh: प्रयागराज में जारी महाकुंभ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी संगम में डुबकी लगाने वाले हैं. प्रधानमंत्री 5 फरवरी को प्रयागराज जाएंगे और पवित्र स्नान करेंगे. ऐसी खबर है कि पीएम मोदी महाकुंभ में करीब 4 घंटे रहेंगे.

उप राष्ट्रपति और राष्ट्रपति भी जाएंगे महाकुंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने जाएंगे. 1 फरवरी को उपराष्ट्रपति प्रयागराज जाएंगे, तो राष्ट्रपति मुर्मू 10 फरवरी को महाकुंभ जाने वाली हैं.

भगदड़ के बाद वीआईपी कल्चर पर उठ रहे सवाल

प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर मची भगदड़ के बाद वीआईपी कल्चर पर सवाल उठाए जा रहे हैं. विपक्ष लगातार केंद्र और यूपी सरकार पर हमलावर है. मालूम हो भगदड़ में 30 लोगों की मौत हो गई थी और 60 अन्य जख्मी हो गए थे.

यह भी पढ़ें: Mahakumbh Fire: महाकुंभ में फिर लगी आग, कई पंडाल जलकर खाक, भगदड़ में एक दिन पहले गई थी 30 लोगों की जान

अमृत स्नान, सभी प्रमुख स्नान पर्वों पर वीआईपी आवाजाही पर प्रतिबंध

महाकुंभ मेले में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए प्रदेश सरकार ने अमृत स्नान और सभी प्रमुख स्नान पर्वों पर विशिष्ट और अति विशिष्ट व्यक्तियों (वीआईपी व वीवीआईपी) के प्रोटोकॉल पर प्रतिबंध लगा दिया है. ऐसे में, बसंत पंचमी, माघी पूर्णिमा और महाशिवरात्रि को और इसके एक दिन पहले और एक दिन बाद प्रयागराज में विशिष्ट और अति विशिष्ट व्यक्तियों को प्रोटोकॉल नहीं मिल सकेगा.

यह भी पढ़ें: Mahakumbh में मौतों के जिम्मेदार कौन, क्यों अफसरों पर उठ रही उंगली?

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola