'हमें हर समय तैयार रहना होगा…' पाकिस्तान से खतरे को लेकर बोले पीएम मोदी
Published by : Pritish Sahay Updated At : 16 Feb 2026 6:59 AM
पाकिस्तान से खतरे को लेकर बोले पीएम मोदी
PM Modi: केंद्र सरकार ने इस साल देश का अब तक का सबसे बड़ा रक्षा बजट पेश किया है. बजट में रक्षा क्षेत्र के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 15 प्रतिशत अधिक है. सरकार का कहना है कि रक्षा बजट में की गई यह बढ़ोतरी सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण करना है.
PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने इस साल अब तक का सबसे बड़ा रक्षा बजट पेश किया है. न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए अपने इंटरव्यूय में पीएम मोदी ने केंद्रीय बजट 2026-27 में रक्षा क्षेत्र के लिए आवंटित 7.85 लाख करोड़ रुपये का हवाला देते हुए कहा कि यह पिछले बजट से 15 फीसदी अधिक है, और किसी भी मंत्रालय या विभाग को दिया गया अब तक का सबसे बड़ा आवंटन है. उन्होंने कहा कि पहले दिन से ही सरकार का रुख स्पष्ट रहा है कि वह देश के रक्षा बलों का समर्थन करने और उन्हें मजबूत बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी. पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि भारत को सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए हर समय तैयार रहना होगा. पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया में तेजी से अहम भूमिका निभा रहे देश के रूप में भारत का यह कर्तव्य है कि वह वर्तमान वास्तविकताओं के अनुरूप अपने रक्षा क्षेत्र का आधुनिकीकरण करे. पहले दिन से ही सरकार का रुख स्पष्ट रहा है कि वह देश के रक्षा बलों का समर्थन करने और उन्हें मजबूत बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी.
सेना के मॉडर्नाइजेशन पर ध्यान दे रही सरकार- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय सेना के मॉडर्नाइजेशन पर सरकार विशेष ध्यान दे रही है. सेना को इनोवेशन और उद्योग के सर्वश्रेष्ठ उपकरणों से लैस होना चाहिए, क्योंकि तकनीक दुनिया को नया आकार दे रही है और एनडीए सरकार पिछले 11 वर्षों से इस क्षेत्र में आधुनिकीकरण और आत्मनिर्भरता पर काम कर रही है.
हमें हर समय तैयार रहना होगा- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने इंटरव्यू के दौरान ऑपरेशन सिंदूर कहा कि सेना की ओर से दिखाए गए साहस पर पूरा देश गर्व महसूस करता है. उन्होंने कहा कि ऑपरेशन के दौरान, पिछले दशक में हमने जो सुधार किए हैं, उनके लाभ साफ तौर पर दिखे. इसलिए रक्षा बजट आधुनिकीकरण आदि ये सभी हमारे निरंतर प्रयासों के हिस्से हैं. क्या रक्षा क्षेत्र के लिए अधिक बजट देना ऑपरेशन सिंदूर से मिली सीख का हिस्सा है, और क्या यह भारत के पड़ोसियों खासकर पाकिस्तान पर निरंतर अविश्वास का संकेत भी देता है. इस सवाल के जवाब पर पीएम मोदी ने कहा ‘‘हां, सच्चाई यह है कि हमारे देश को मजबूत और हर समय तैयार रहना होगा, और हम यही कर रहे हैं. ’’
पीएम मोदी ने कहा ‘‘अगर आप विवरणों पर भी गौर करें, तो कुछ उल्लेखनीय पहलू हैं. आधुनिकीकरण के लिए 1.85 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जो पिछले वर्ष के आवंटन से 25 प्रतिशत अधिक है.’’ पीएम मोदी ने कहा कि तीनों सेनाओं के लिए पूंजीगत खर्च का आवंटन करीब 2.2 लाख करोड़ रुपये है, जिसमें से 75 फीसदी घरेलू रक्षा उद्योगों से खरीद के लिए निर्धारित है. ‘‘इससे न केवल सुरक्षा बढ़ती है बल्कि रोजगार भी पैदा होते हैं और हमारा औद्योगिक आधार मजबूत होता है. इसके परिणाम पहले से ही दिखाई दे रहे हैं – रक्षा निर्यात 23,000 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है, जो पिछले दशक में लगभग 35 गुना अधिक है, और स्वदेशी रक्षा उत्पादन रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है. ’’
हम अपने रक्षा बलों को मजबूत करने के लिए हर कदम उठाएंगे- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकार पूर्व सैनिकों के कल्याण के प्रति भी बहुत संवेदनशील रही है. इसलिए, स्वास्थ्य सेवा योजना के लिए बजट में दी गई राशि 12,000 करोड़ रुपये करीब 45 फीसदी से अधिक है. पीएम मोदी ने कहा कि पहले दिन से सरकार का रुख साफ रहा है- हम अपने रक्षा बलों का समर्थन करने और उन्हें मजबूत बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे. हम पिछले 11 वर्षों से इस क्षेत्र में आधुनिकीकरण और आत्मनिर्भरता पर काम कर रहे हैं. (इनपुट भाषा)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










