पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर कांग्रेस ने कहा- महंगाई मैन मोदी, चुनाव खत्म होते ही वसूली शुरू

Updated:
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर कांग्रेस का आया रिएक्शन (File Photo)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ते ही विपक्ष ने पीएम मोदी पर हमला तेज कर दिया. ‘महंगाई मैन’ वाला तंज फिर से सामने आया और देश में महंगाई को लेकर सियासी बहस और ज्यादा तेज हो गई. जानें कांग्रेस ने क्या कहा.

विज्ञापन

शुक्रवार (15 मई) को पेट्रोल, डीजल और CNG के दाम बढ़ते ही विपक्ष ने पीएम मोदी पर तीखा हमला किया. विपक्षी पार्टियों ने आरोप लगाया कि चुनाव खत्म होते ही सरकार ने आम लोगों पर महंगाई का बोझ डाल दिया. उनका कहना है कि कीमतों में बढ़ोतरी से जनता की परेशानी और बढ़ेगी. कांग्रेस ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए उन्हें “महंगाई मैन मोदी” कहा. कांग्रेस का आरोप है कि विधानसभा चुनाव खत्म होते ही सरकार ने जनता से “वसूली” शुरू कर दी है.

विज्ञापन

कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि चुनाव खत्म, अब मोदी की रिकवरी शुरू. पार्टी ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार ऐसे समय में लोगों पर और आर्थिक बोझ डाल रही है, जब महंगाई पहले से ही बढ़ी हुई है और रोजमर्रा का खर्च संभालना मुश्किल हो रहा है. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3-3 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. वहीं, CNG की कीमतें भी 2 रुपये बढ़ाई गई हैं.

यह भी पढ़ें : पेट्रोल-डीजल के दाम में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी

15 मई को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी गई, जो पिछले चार साल में पहली बार हुआ है. कच्चे तेल के वैश्विक दाम बढ़ने से तेल कंपनियों का घाटा बढ़ रहा था, जिसके चलते यह फैसला लिया गया. खास बात यह है कि असम, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के चुनाव खत्म होने के करीब 16 दिन बाद यह बढ़ोतरी हुई. चुनाव के दौरान कीमतें नहीं बढ़ाई गई थीं, जबकि वेस्ट एशिया संकट की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल पहले से ही महंगा हो रहा था.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola