PM Modi Award Video: पीएम मोदी को श्रीलंका का सर्वोच्च सम्मान, देखें अबतक कहां-कहां से हो चुके हैं सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

Prime Minister Narendra Modi with Sri Lankan President Anura Kumara Dissanayake

PM Modi Award: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शनिवार को श्रीलंका का सर्वोच्च सम्मान दिया गया. श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किसी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष को दिए जाने वाले सर्वोच्च सम्मान मित्र विभूषण से सम्मानित किया.

विज्ञापन

PM Modi Award: श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके ने पीएम मोदी को मित्र विभूषण से सम्मानित करते हुए कहा, पीएम मोदी इस सम्मान के बिल्कुल हकदार हैं. मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि श्रीलंका सरकार ने उन्हें किसी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष/शासनाध्यक्ष को दिए जाने वाले सर्वोच्च श्रीलंकाई सम्मान- श्रीलंका मित्र विभूषण से सम्मानित करने का फैसला किया है.

क्या है श्रीलंका सर्वोच्च मित्र विभूषण सम्मान

श्रीलंका का सर्वोच्च मित्र सम्मान 2008 में शुरू किया गया था. यह प्रतिष्ठित सम्मान राष्ट्राध्यक्षों और शासनाध्यक्षों को उनकी मित्रता के लिए दिया जाता है.

खास तरह का है यह सम्मान

पीएम मोदी को जो अवार्ड दिया गया है, वो बेहद खास प्रकार है. उसमें धर्म चक्र है, जो साझा बौद्ध विरासत को दर्शाता है और भारत-श्रीलंका की सांस्कृतिक परंपराओं को आकार दिया है. नवरत्न दोनों देशों के बीच अमूल्य और स्थायी मित्रता का प्रतिनिधित्व करते हैं, जिसे शुद्ध कमल की पंखुड़ियों से घिरे ग्लोब के भीतर दर्शाया गया है. सूर्य और चंद्रमा प्राचीन अतीत से अनंत भविष्य तक फैले कालातीत बंधन को दर्शाते हैं. साथ में, ये तत्व दोनों देशों के बीच गहरे सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंध को खूबसूरती से दर्शाते हैं.

6 अप्रैल तक पीएम मोदी श्रीलंका की राजकीय यात्रा पर रहेंगे

श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायका के निमंत्रण पर पीएम मोदी 4 से 6 अप्रैल तक श्रीलंका की राजकीय यात्रा पर हैं. शुक्रवार को कोलंबो पहुंचने पर 2019 के बाद से उनकी यह पहली श्रीलंका यात्रा थी. प्रधानमंत्री मोदी थाईलैंड की अपनी यात्रा पूरी करने के बाद कोलंबो पहुंचे, जहां उन्होंने बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में भाग लिया और थाईलैंड के प्रधानमंत्री पैतोंगतार्न शिनवात्रा, भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे, नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस सहित कई विश्व नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता की.

पीएम मोदी को अबतक किन किन देशों से अवार्ड मिल चुका है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कई देशों ने अपने सर्वोच्च सम्मानों से नवाजा है. 5 अप्रैल 2025 तक उन्हें 22 देशों के सर्वोच्च पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं. पुरस्कारों की सूची इस प्रकार है

अफगानिस्तान – अमीर अमानुल्लाह खान अवॉर्ड (2016)

सऊदी अरब – किंग अब्दुलअजीज सैश (2016)

फिलिस्तीन – ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन (2018)

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) – ऑर्डर ऑफ जायद (2019)

रूस – ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल (2019 में घोषणा, 2024 में प्रदान)

मालदीव – ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंग्विश्ड रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन (2019)

बहरीन – किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसांस (2019)

संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) – लीजन ऑफ मेरिट (2020)

भूटान – ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो (2021)

पापुआ न्यू गिनी – ग्रैंड कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू (2023)

फिजी – कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी (2023)

पलाऊ – एबाकल अवॉर्ड (2023)

मिस्र – ऑर्डर ऑफ नाइल (2023)

फ्रांस – ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर (2023)

ग्रीस – ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर (2023)

नाइजीरिया – ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ नाइजर (2024)

गयाना – ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस (2024)

डोमिनिका – डोमिनिका अवॉर्ड ऑफ ऑनर (2024)

बारबाडोस – ऑनरेरी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस (2024)

कुवैत – ऑर्डर ऑफ मुबारक अल-कबीर (2024)

मॉरीशस – ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन (2025)

श्रीलंका – श्रीलंका का सर्वोच्च सम्मान मित्र विभूषण से पीएम मोदी को 5 अप्रैल को सम्मानित किया गया.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola