केदारनाथ: महिला से दिया वादा PM मोदी ने किया पूरा, दौरे के दौरान पहनी खास ड्रेस, जानिए कैसे ? PHOTOS

PM Modi Dress in Kedarnath: बता दें कि यह ड्रेस पीएम मोदी को एक महिला ने तोहफे में दिया था. जानकारी हो कि पीएम मोदी हाल ही में हिमाचल दौरे पर थे. इसी दौरान एक महिला ने एक खास 'चोला डोरा' ड्रेस पीएम मोदी को गिफ्ट किया था. बताया जा रहा है कि इसे हिमाचल के चंबा में रहने वाली महिला ने हाथ से बनाया है.

PM Modi In Kedarnath: पीएम मोदी आज उत्तराखंड दौरे पर है. अपने इस दौरे की शरुआत उन्होंने केदारनाथ से की. यहां पीएम मोदी ने केदारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की. भगवान शिव का रुद्राभिषेक भी किया. इस दौरे के दौरान पीएम मोदी एक खास परिधान में नजर आए जिसे लेकर हर तरफ चर्चा की जा रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीएम मोदी ने जो ड्रेस पहना था वह हिमाचल की खास ‘चोला डोरा’ ड्रेस है.

हिमाचल दौरे पर एक महिला ने दिया था तोहफा
बता दें कि यह ड्रेस पीएम मोदी को एक महिला ने तोहफे में दिया था. जानकारी हो कि पीएम मोदी हाल ही में हिमाचल दौरे पर थे. इसी दौरान एक महिला ने एक खास ‘चोला डोरा’ ड्रेस पीएम मोदी को गिफ्ट किया था. बताया जा रहा है कि इसे हिमाचल के चंबा में रहने वाली महिला ने हाथ से बनाया है. इस खास ड्रेस पर बहुत ही अच्छी हस्तकला है.

पीएम मोदी ने किया था वादा
पीएम मोदी को जब महिला ने तोहफा दिया दिया था तब उन्होंने वादा किया था कि जब भी वे किसी ठंडी जगह पर जाएंगे तब इसे जरूर पहेंनेंगे. अपनी पहली ठंडी जगह की यात्रा पर ड्रेस पहनने के वादे को पीएम मोदी ने पूरा किया और केदारनाथ यात्रा के दौरान ऐसा ही कुछ किया, उन्होंने महिला द्वारा गिफ्ट की गई ड्रेस को पहना.

उत्तराखंड के लिए खास है ये दौरा
पीएम मोदी का यह उत्तराखंड दौरा काफी खास माना जा रहा है. बता दें कि पीएम मोदी यहां 4400 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास या उद्घाटन करेंगे. पीएम मोदी बद्रीनाथ में भी दर्शन करेंगे. पीएम मोदी केदारनाथ रोपवे परियोजना की आधारशिला रखने वाले है. जानकारी हो कि वे माणा गांव में सड़क और रोपवे परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे. पीएम मोदी दोपहर करीब दो बजे अराइवल प्लाजा और झीलों के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aditya kumar
I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




