पीएम मोदी-अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी वीर सावरकर को श्रद्धांजलि, जन्मदिवस पर पूरा देश कर रहा याद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन का उद्घाटन करने के बाद केंद्रीय कक्ष में सावरकर की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की. सावरकर को श्रद्धांजलि देने के लिए कई केंद्रीय मंत्री और सांसद भी प्रधानमंत्री के साथ केंद्रीय कक्ष पहुंचे.
भारतीय स्वाधीनता संग्राम के महानायकों में एक नाम विनायक दामोदर सावरकर का भी है. आज यानी 28 मई को उनकी 140वीं जयंती है. उनके जन्मदिवस पर पूरा देश उन्हें शत् शत् नमन कर रहा है. बता दें, सावरकर का जन्म महाराष्ट्र के नासिक जिले के भगूर गांव में 1883 में हुआ था. देश के इस सपूत के जन्म उत्सव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला, कई केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों ने विनायक दामोदर सावरकर को श्रद्धांजलि दी है.
पीएम मोदी ने दी पुष्पांजलिः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन का उद्घाटन करने के बाद केंद्रीय कक्ष में सावरकर की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की. सावरकर को श्रद्धांजलि देने के लिए कई केंद्रीय मंत्री और सांसद भी प्रधानमंत्री के साथ केंद्रीय कक्ष पहुंचे. वहीं, अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात में भी पीएम मोदी ने वीर सावरकर का जिक्र करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी. पीएम मोदी ने कहा कि सावरकर का व्यक्तित्व शक्ति और उदारता का स्वरूप था, उनकी निडर और स्वाभिमानी प्रकृति ने गुलामी बर्दाश्त नहीं की.
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi pays tributes to VD Savarkar on the occasion of Savarkar Jayanti in the new Parliament. pic.twitter.com/CTy8fIPzUG
— ANI (@ANI) May 28, 2023
गृह मंत्री अमित शाह ने किया ट्वीटः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी वीर सावरकर के जन्मदिवस पर ट्वीट किया. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि अपने विचारों से असंख्य भारतीयों के हृदय में देशभक्ति का दीप प्रज्वलित करने वाले उत्कृष्ट राष्ट्रभक्त वीर सावरकर जी की जयंती पर उनके चरणों में कोटि-कोटि नमन. वीर सावरकर जी की देशभक्ति, त्याग व समर्पण वंदनीय है और युगों-युगों तक देशवासियों को प्रेरणा देने का काम करता रहेगा.
भाषा इनपुट के साथ
Also Read: वेद मंत्रों के बीच नये संसद भवन का उद्घाटन, पीएम मोदी ने जारी किया 75 रुपये का विशेष सिक्का
अपने विचारों से असंख्य भारतीयों के ह्रदय में देशभक्ति का दीप प्रज्वलित करने वाले उत्कृष्ट राष्ट्रभक्त वीर सावरकर जी की जयंती पर उनके चरणों में कोटि-कोटि नमन।
वीर सावरकर जी की देशभक्ति, त्याग व समर्पण वंदनीय है और युगों-युगों तक देशवासियों को प्रेरणा देने का काम करता रहेगा। pic.twitter.com/9DwpKnAhmK
— Amit Shah (@AmitShah) May 28, 2023
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










