Rajasthan Weather : वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से बदलेगा मौसम, होगी बारिश, आया अलर्ट

Updated at : 14 Mar 2026 1:49 PM (IST)
विज्ञापन
Rajasthan Ka Mausam

राजस्थान में बारिश का अलर्ट (File Photo)

Rajasthan Weather : राजस्थान में 14 मार्च से कई स्थानों पर बारिश का अनुमान है. पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में बदलाव नजर आ सकता है. जानें मौसम विभाग ने क्या दी जानकारी.

विज्ञापन

Rajasthan Weather : पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) के प्रभाव से राजस्थान में कई स्थानों पर शनिवार (14 मार्च) से हल्की बारिश होने का अनुमान है. तेज हवा चलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. विभाग के अनुसार, गंगानगर, हनुमानगढ़ के अलावा चूरू जिलों और शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में कहीं-कहीं बादल गरजने, 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान है.

18-20 मार्च के दौरान सक्रिय होगा नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस

वहीं, 15 मार्च को अजमेर, जयपुर, भरतपुर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के जिले, गंगानगर, हनुमानगढ़ जिलों और आसपास के क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्की आंधी-बारिश के आसार हैं. इसी तरह एक और नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस 18-20 मार्च के दौरान सक्रिय होगा. इसके प्रभाव से कहीं-कहीं बारिश होगी. राज्य में आगामी एक सप्ताह ज्यादातर भागों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे बने रहने का अनुमान है.

किस इलाके में कितना रहा तापमान

विभाग के अनुसार शनिवार सुबह तक के चौबीस घंटों के दौरान राज्य में बाड़मेर सबसे गर्म स्थान रहा. यहां अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा अधिकतम तापमान पाली में 38.2 डिग्री, जोधपुर में 38.1 डिग्री, कोटा और चित्तौड़गढ़ में 37.6 डिग्री सेल्सियस रहा. राज्य की राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

यह भी पढ़ें : मौसम: दिल्ली-यूपी के अलावा इन राज्यों में होगी बारिश, आया IMD का अलर्ट

उत्तर-पश्चिम भारत के तापमान में गिरावट आने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले सात दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान में लगभग 3 से 5 डिग्री तक धीरे-धीरे गिरावट आने की संभावना है. हालांकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों तक तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा. इसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान करीब 2 से 4 डिग्री तक गिर सकता है. फिर उसके बाद हल्का बदलाव होगा और तापमान में करीब 2 डिग्री तक बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola