वेद मंत्रों के बीच नये संसद भवन का उद्घाटन, पीएम मोदी ने जारी किया 75 रुपये का विशेष सिक्का
Published by : Pritish Sahay Updated At : 28 May 2023 1:01 PM
वेद मंत्रों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नये संसद भवन का उद्घाटन किया. इस ऐतिहासिक पल को हमेशा के लिए यादगार बनाने के लिए पीएम मोदी आज एक खास सिक्का भी जारी करने वाले हैं. सरकार 75 रुपये का स्मारक सिक्का जारी कर रही है. इस सिक्के का वजन 35 ग्राम है और यह चार धातुओं से बना हुआ है.
New Parliament Building Inauguration: वेद मंत्रों और सर्वधर्म प्रार्थना के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नए संसद भवन का उद्घाटन कर इसे देश को समर्पित किया. संसद के नए भवन में लोकसभा अध्यक्ष की कुर्सी के पास ऐतिहासिक चिन्ह सेंगोल को भी स्थापित किया गया. इस खास मौके पर पीएम मोदी ने 75 रुपये का खास सिक्का भी जारी किया.
पीएम मोदी ने जारी किया खास सिक्काः इस ऐतिहासिक पल को हमेशा के लिए यादगार बनाने के लिए पीएम मोदी ने आज एक खास सिक्का भी जारी किया है. सरकार 75 रुपये का स्मारक सिक्का जारी की है. इस सिक्के का वजन 35 ग्राम है और यह चार धातुओं से बना हुआ है. सिक्के के एक तरफ अशोक स्तंभ का शेर अंकित है, जिसके नीचे सत्यमेव जयते लिखा है. इसके बाईं ओर देवनागरी में भारत और दाईं ओर अंग्रेजी में इंडिया लिखा होने के साथ ही रुपये का प्रतीक चिन्ह भी अंकित है. सिक्के के दूसरी तरफ नए संसद भवन की तस्वीर है. इसके ऊपर देवनागरी में संसद संकुल और नीचे अंग्रेजी में पार्लियामेंट कॉम्प्लेक्स लिखा है. नीचे 2023 भी लिखा हुआ है.
Also Read: दिल्ली के लुटियंस में कड़ी सुरक्षा के बीच नये संसद भवन का उद्घाटन, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल मौजूद
गोल आकार के इस सिक्के का व्यास 44 मिलीमीटर है और यह चार धातुओं से मिलकर बना है. ये धातुएं चांदी, तांबा, निकल और जिंक है. इन्हीं धातुओं को मिलाकर इस सिक्के को बनाया गया है. सिक्के में चांदी की मात्रा 50 फीसदी, तांबा 40 फीसदी, निकेल पांच फीसदी और जस्ता पांच फीसदी है. मंत्रालय के अनुसार, इसे आर्थिक कार्य विभाग (डीईए) जारी करेगा. यह सिक्का यादगार के तौर पर जारी होगा जिसे करीब 3800 रुपये प्रति सिक्के की दर से बेचा जाएगा.
भाषा इनपुट के साथ
गौरतलब है कि आज यानी रविवार को पीएम मोदी ने नये संसद भवन का उद्घाटन किया. उद्घाटन कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा है कि आज का दिन पूरे भारत के लिए बेहद खास है. पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि आज का दिन देश के लिए अविस्मरणीय है. उन्होंने कहा कि संसद का नया भवन गर्व और उम्मीदों से भर देने वाला है. इससे पहले शुक्रवार को पीएम मोदी ने कहा था कि नया संसद भवन प्रत्येक भारतीय को गौरवान्वित करेगा. उन्होंने नये परिसर का वीडियो साझा करते हुए कहा था कि नये संसद भवन में उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर की कालीन, त्रिपुरा के बांस से बने फर्श और राजस्थान के पत्थर की नक्काशी भारत की सांस्कृतिक विविधता को दर्शाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










