गडकरी ने किया कैशलेस ट्रीटमेंट स्कीम का ऐलान, एक्सीडेंट पर 1.5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 08 Jan 2025 7:31 AM
नितिन गडकरी
Cashless Treatment Scheme: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को नई कैशलेस ट्रीटमेंट स्कीम का ऐलान किया. जिसका लाभ ड्राइवरों को मिलेगा.
Cashless Treatment Scheme: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सड़क हादसों के पीड़ितों के लिए कैशलेस ट्रीटमेंट स्कीम का ऐलान कर दिया है. गडकरी ने बताया, “एक्सीडेंट होने के 24 घंटे के अंदर, जैसे ही पुलिस को सूचना मिलेगी, पीड़ितों को 7 दिनों तक या अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी.”
हिट एंड रन मामले में मौत होने पर 2 लाख रुपये का मुआवजा
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया, “हिट एंड रन मामले में मौत होने पर परिजनों को 2 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा.”
साल 2024 में सड़क हादसों में गई 1.80 लाख लोगों की जान
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बताया, “साल 2024 में सड़क हादसों में 1.80 लाख मौतें हुई हैं. हेलमेट न पहनने की वजह से 32,000 लोगों की मौत हुई. दूसरी गंभीर बात यह है कि 60% दुर्घटनाएं 18 से 34 वर्ष की आयु के लोगों में हुई हैं. हमारे स्कूलों और कॉलेजों के सामने एग्जिट-एंट्री पॉइंट पर उचित व्यवस्था न होने की वजह से 10,000 लोगों की मौत हुई.
यह भी पढ़ें: नितिन गडकरी के काम के मुरीद हुए केजरीवाल, मनमोहन सिंह को बताया ईमानदार नेता
सड़क सुरक्षा पर दिया गया जोर
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, “मंगलवार को सड़क सुरक्षा पर बड़ी बैठक हुई. जिसमें सुरक्षा उपायों पर जोर दिया गया. सभी ने मिलकर तय किया कि हम सड़क हादसों में हो रही मौतों को कम करने की कोशिश करेंगे.”
यह भी पढ़ें: National Highway: भूमि अधिग्रहण के कारण बिहार में कई सड़क परियोजना में हो रही है देरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










